एस.एम. ज्ञानोदय हायर सेकेंडरी स्कूल, पाकरगांव की छात्रा साक्षी कुमारी साव का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन, विद्यालय में खुशी का माहौल
पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता
एस.एम. ज्ञानोदय हायर सेकेंडरी स्कूल, पाकरगांव की प्रतिभाशाली छात्रा साक्षी कुमारी साव, पिता उमेश साव का चयन प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है। इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय में हर्ष एवं गर्व का वातावरण व्याप्त है।
साक्षी कुमारी साव ने अपनी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास से यह सफलता अर्जित की है। इस सफलता में विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन, परिश्रम एवं समर्पण की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विद्यालय के डायरेक्टर कन्हैया यादव ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “साक्षी की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम है। यह हमारे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। हमें विश्वास है कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी।”
विद्यालय परिवार ने साक्षी कुमारी साव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसके निरंतर प्रगति एवं सफलता की मंगलकामनाएं दी हैं।
























