Advertisement Carousel

कछार शिव मंदिर में चैत्र नवरात्र की धूम लगातार भक्तों की संख्या बढ़ रही…

 

कछार शिव मंदिर में चैत्र नवरात्र की धूम लगातार भक्तों की संख्या बढ़ रही

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव के ग्राम कछार के शिव शक्ति मंदिर में हर वर्ष की भांति ही  धूमधाम से चैत्र नवरात्र पर्व मनाया जा रहा है। कछार के प्रसिद्ध शिव शक्ति मंदिर में लगातार भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है।

जहाँ आसपास के गाँव गाँव सहित दूर दूर से भक्त पूजन करने पहुच रहे है। जहां भक्त अपने और परिवार के शुख शांति और समृद्धि के लिए ज्योति कलश स्थापित करते है। भक्तो का मानना है कि सच्चे मन से ज्योति कलश के स्थापना से भक्तो के सभी मुरादे माता रानी अवश्य पूरा करती है । रोजाना रात्रि आरती में काफी सँख्या में भक्त मंदिर प्रांगण में मौजूद रहते है। आरती के पश्चात माता की रसोई का प्रसाद भक्तों में वितरण किया जाता है जिसे पाने के लिए भक्त गाँव गाँव से मन्दिर पहुच रहे है। नवरात्र पर्व में ज्योत का है खास महत्व मान्यता है। की सच्चे मन से मांगी सभी मुरादे माता रानी पूरा करती है।

नवरात्रि के महिमा बताते हुए बनारस से आये आचार्य श्री चन्द्रेश्वर मिश्र ने गृहस्थ जीवन के प्रमुख लक्षण को बताया विशेष – अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)

सदगृहस्थों के आठ लक्षण सदगृहस्थों के लक्षण बताते हुए महर्षि अत्रि कहते हैं कि अनसूया, शौच, मंगल, अनायास, अस्पृहा, दम, दान तथा दया – ये आठ श्रेष्ठ विप्रों तथा सदगृहस्थों के लक्षण हैं । यहाँ इनका संक्षिप्त परिचय दिया जा रहा हैः 1.अनसूयाः जो गुणवानों के गुणों का खंडन नहीं करता, स्वल्प गुण रखने वालों की भी प्रशंसा करता है और दूसरों के दोषों को देखकर उनका परिहास नहीं करता – यह भाव अनसूया कहलाता है । 2.शौचः अभक्ष्य-भक्षण का परित्याग, निंदित व्यक्तियों का संसर्ग न करना तथा आचार – (शौचाचार-सदाचार) विचार का परिपालन – यह शौच कहलाता है) 3. मंगलः श्रेष्ठ व्यक्तियों तथा शास्त्रमर्यादित प्रशंसनीय आचरण का नित्य व्यवहार, अप्रशस्त (निंदनीय) आचरण का परित्याग – इसे धर्म के तत्त्व को जानने वाले महर्षियों द्वारा ʹमंगलʹ नाम से कहा गया है । 4.अनायासः जिस शुभ अथवा अशुभ कर्म के द्वारा शरीर पीड़ित होता हो, ऐसे व्यवहार को बहुत अधिक न करना अथवा सहज भाव से आसानीपूर्वक किया जा सके उसे करने का भाव ʹअनायासʹ कहलाता है ।

5. अस्पृहाः स्वयं अपने-आप प्राप्त हुए पदार्थ में सदा संतुष्ट रहना और दूसरे की स्त्री की अभिलाषा नहीं रखना – यह भाव ʹअस्पृहाʹ कहलाता है । 6.दमः जो दूसरे के द्वारा उत्पन्न बाह्य (शारीरिक) अथवा आध्यात्मिक दुःख या कष्ट के प्रतिकारस्वरूप उस पर न तो कोई कोप करता है और न उसे मारने की चेष्टा करता है अर्थात् कियी भी प्रकार से न तो स्वयं उद्वेग की स्थिति में होता है और न दूसरे को उद्वेलित करता है, उसका यह समता में स्थित रहने का भाव ʹदमʹ कहलाता है ।  7.दानः ʹप्रत्येक दिन दान देना कर्तव्य हैʹ – यह समझकर अपने स्वल्प में भी अंतरात्मा से प्रसन्न होकर प्रयत्नपूर्वक यत्किंचित देना ʹदानʹ कहलाता है । 8. दयाः दूसरे में, अपने बंधुवर्ग में, मित्र में, शत्रु में, तथा द्वेष करने वाले में अर्थात् सम्पूर्ण चराचर संसार में एवं सभी प्राणियों में अपने समान ही सुख-दुःख की प्रतीति करना और सबमें आत्मभाव-परमात्मभाव समझकर सबको अपने ही समान समझकर प्रीति का व्यवहार करना – ऐसा भाव ʹदयाʹ कहलाता है । महर्षि अत्रि कहते हैं, इन लक्षणों से युक्त शुद्ध सदगृहस्थ अपने उत्तम धर्माचरण से श्रेष्ठ स्थान को प्राप्त कर लेता है, पुनः उसका जन्म नहीं होता और वह मुक्त हो जाता है।

कछार शिव शक्ति मंदिर के कार्यक्रम में निरंजन यादव ,कृष्णा अग्रवाल,  पद्मन पटेल, खितिज खूंटियां, जितेन्द्र गुप्ता, ऋषि बेहरा, कृश्णा डनसेना, महादेव अग्रवाल, तरुण जायशवाल, पप्पू यादव, गोपाल गोयल, चिंटू अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, त्रिलोचन यादव, टुनटुन मिश्रा,  , लछमन यादव, दिपांसु अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, पंकज गोयल एवं अन्य मंदिर समिति के साथी मिल कर मंदिर के कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।

 

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने ईब व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य का किया भूमिपूजन किया ईब व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार से बढ़ेगी सिंचाई सुविधा, किसानों की आय को मिलेगा संबल…

वर्षों का इंतजार खत्म, दाराखरिका में ट्रांसफार्मर लगा—ग्रामीणों में खुशी की लहर, सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार…..