Advertisement Carousel

पश्चिम बंगाल,असम में भाजपा की जीत पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय का बयान, कहा जन जन के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की बड़ी विजय….

जशपुरनगर✍️जितेन्द्र गुप्ता

पश्चिम बंगाल,असम में भाजपा की जीत पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय का बयान, कहा जन जन के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की बड़ी विजय….

 

आज विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा को भारी बहुमत मिलने पर देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है,जगह जगह पटाखे ,मिठाई , झालमुड़ी बांट कर जीत का जश्न मना रहे हैं।पश्चिम बंगाल , असम में भारतीय जनता पार्टी की तथा पांडुचेरी में एन डी ए की बड़ी जीत पर जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जन-जन के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की बड़ी विजय बताया है।श्री साय ने अपने जारी बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति को प्राथमिकता देते हुए भाजपा को अपना समर्थन दिया है। यह परिणाम दर्शाता है कि देशभर में जनता अब मजबूत नेतृत्व और राष्ट्रहित में कार्य करने वाली सरकार चाहती है।उन्होंने कहा कि भाजपा की यह जीत केवल एक राज्य की जीत नहीं है, बल्कि यह पूरे देश में सकारात्मक राजनीति और विकास के एजेंडे की स्वीकार्यता का प्रमाण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है, जिसका प्रभाव अब चुनावी परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन की मजबूती ने इस जीत को संभव बनाया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह विजय उन्हें और अधिक उत्साह के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी।अंत में श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में विकास की गति और तेज होगी तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp