Advertisement Carousel

सेवानिवृत्ति के दिन ही प्रधान पाठक वेदराम पैंकरा को मिला पीपीओ, बीईओ वेदानंद आर्य ने किया सम्मान…

सेवानिवृत्ति के दिन ही प्रधान पाठक वेदराम पैंकरा को मिला पीपीओ, बीईओ वेदानंद आर्य ने किया सम्मान

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव विकासखंड में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को समय पर पेंशन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में खंड शिक्षा अधिकारी श्री वेदानंद आर्य द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है। संयुक्त संचालक शिक्षा श्री संजय गुप्ता एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र सिन्हा के निर्देश पर सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को सेवानिवृत्ति से पूर्व ही पी.पी.ओ. (पेंशन अदायगी आदेश) उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है।
इसी क्रम में 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए पत्थलगांव विकासखंड के श्री वेदराम पैंकरा, प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला कोईलारभदरा को उनकी सेवानिवृत्ति तिथि के दिन ही पेंशन अदायगी आदेश (पीपीओ) एवं आवश्यक दस्तावेज सौंपे गए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री वेदानंद आर्य ने उन्हें मिठाई खिलाकर सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान कार्यालय स्टॉफ की उपस्थिति में श्री वेदराम पैंकरा को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके लंबे शैक्षणिक सेवाकाल और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
संयुक्त संचालक शिक्षा श्री संजय गुप्ता एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र सिन्हा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सेवानिवृत्ति के दिन ही पीपीओ एवं आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए जाने की इस व्यवस्था से शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। कर्मचारियों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को पेंशन से जुड़ी प्रक्रियाओं में अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…