सरगुजा ✍️जितेन्द्र गुप्ता
हत्या के मामले मे आरोपी पति पत्नी गिरफ्तार
:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व मे थाना गांधीनगर पुलिस टीम की कार्यवाही।
:- अवैध सम्बन्ध की आशंका पर आरोपी द्वारा आवेश मे आकर मृतक को लाठी से गंभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या।
:- आरोपी पति पत्नी द्वारा शव को छिपाने के उद्देश्य से घर मे पहले से बने गड्ढे मे डालकर मिट्टी से ढककर कारित की गई थी घटना।
:- आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, टुटा हुआ मोबाइल, घटना मे प्रयुक्त फावड़ा घटना के दौरान पहना गया कपड़ा किया गया जप्त।
:- गंभीर अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही।
मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31/03/26 के रात्रि में भगवानपुर खुर्द निवासी मिथलेश कुजूर थाना गांधीनगर आकर बताया कि 07 दिवस पूर्व मिथलेश के गाँव भगवानपुर खुर्द गांधीनगर का निवासी बृजलाल अगरिया मिथलेश के घर में रात्रि के समय आया था और शराब पीने के लिये अपने घर चलने का जिद करने लगा जिस बात पर दोनो का झगडा विवाद हुआ जो बृजलाल अगरिया मिथलेश का मोबाईल को तोड दिया जिसके बाद दोनो आपस में मारपीट करने लगे जिसके बाद मिथलेश कुजूर ने बृजलाल अगरिया को लाठी से सिर में मार दिया जो उसके घर में गिर कर मर गया, बृजलाल के सर से खून निकल रहा था, जिसके बाद मिथलेश कुजूर शव को अपनी पत्नी राजकुमारी की सहायता से अपने घर में सुअरों के लिये बनाये गड्ढे में डालकर छुपा देना बताया गया, गंभीर अपराध की सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया।
मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को मामले मे त्वरित कार्यवाही कर शव को मौक़े से बरामद करने एवं प्रकरण के आरोपियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए, इसी क्रम के नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) मे नेतृत्व मे थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा तस्दीक हेतु दिनांक 01/04/26 को लोहार पारा भगवानपुर खुर्द जाकर बृजलाल अगरिया के परिजनो से बृजलाल अगरिया के संबंध में पुछताछ करने पर बृजलाल अगरिया को अकेला रहना तथा पिछले 08 दिन पूर्व से कोई पता नहीं होना बताये, पूछताछ के दौरान मिथलेश कुजूर द्वारा बृजलाल अगरिया की हत्या कर शव को छुपाने का स्थान दिखाया गया, जिसके बाद तहसीलदार एवं पुलिस टीम की उपस्थित मे शव उत्खन्न पश्चात एक पुरुष का शव मिथलेश कुजूर के घर में बनाये गढ़ढे से बरामद कर बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान बृजलाल अगरिया के परिजनो एवं ग्रामीणों द्वारा बृजलाल अगरिया के रूप में की गई।

पुलिस टीम द्वारा तस्दीक कार्यवाही दौरान घटना होना पाये जाने एवं आरोपियों के घर मे पहले से बने गड्ढे से मृतक बृजलाल का शव बरामद होने पर आरोपियों द्वारा धारा 103 (1), 238, 3(5) बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने से मौके पर बिना नम्बरी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, मृतक का शव पंचनामा करने पर मृतक के सर मे चोट होना एवं कपड़ो मे खून लगा होना पाया गया, पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी मिथलेश कुजूर एवं उसकी पत्नी राजकुमारी को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम *(01) मिथलेस कुजूर आत्मज सुंदर कुजूर उम्र 41 वर्ष (02) राजकुमारी पति मिथलेस कुजूर उम्र 34 वर्ष दोनो निवासी भगवानपुर खुर्द लोहारपारा थाना गांधीनगर जिला सरगुजा का होना बताये, आरोपी मिथलेश कुजूर से मामले मे हिकमतअमली से पूछताछ किये जाने पर बताया कि मृतक बृजलाल अगरिया आरोपी की पत्नी से अक्सर मिलना जुलना करता था, जिस बात पर दोनों के मध्य पहले भी वाद विवाद हुआ था, घटना दिनांक को भी दोनों को आरोपी साथ मे देखा, अवैध सम्बन्ध की आशंका पर आरोपी आवेश मे आकर बृजलाल अगरिया को लाठी से सर मे गंभीर चोट कारित कर हत्या कारित करना एवं हत्या पश्चात बृजलाल अगरिया के शव को अपनी पत्नी राजकुमारी की सहायता से घर मे पहले से बने हुए सुअर पालने के गड्ढे मे डालकर लकड़ी का ढक्कन लगाकर ऊपर से मिट्टी डालकर छुपाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त डंडा, फावड़ा, घटना के दौराना पहना गया कपड़ा, टुटा हुआ मोबाइल जप्त किया गया है, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे एवं थाना गांधीनगर से उप निरीक्षक दिलीप दुबे, प्रधान आरक्षक रुस्तम सिंह सोनवानी, अमित प्रताप सिंह, सतीश उपाध्याय, महिला आरक्षक प्रिया रानी, आरक्षक अमीर सिंह, घनश्याम देवांगन, सुल्तान अहमद, संदीप सिंह, उमेश गुप्ता, आनंद केरकेटर, मोतीलाल केरकेट्टा सक्रिय रहे।

























