Advertisement Carousel

जोगपाल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषित, एसकेजी ग्रेजुएशन में दिखा उत्साह…

जोगपाल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषित, एसकेजी ग्रेजुएशन में दिखा उत्साह

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

जोगपाल पब्लिक स्कूल में दिनांक 30 मार्च 2026, सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया तथा एसकेजी का ग्रेजुएशन डे बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा नौवीं एवं ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
परीक्षा परिणाम इस प्रकार रहा—
नर्सरी: प्राजंलि यादव (99.8%) प्रथम, नैंसी तिर्की (99.5%) द्वितीय, आयांश पन्ना (98.3%) तृतीय।
जेकेजी: आयान मिंज (99.7%) प्रथम, हिया अग्रवाल (98.7%) द्वितीय, भावेश कुमार साहू (97.2%) तृतीय।
एसकेजी: आरवि साहू एवं जसलीन कौर (100%) प्रथम, आरुषि केरकेट्टा (99%) द्वितीय, इवांशी साहू एवं सात्विक गुप्ता (99%) तृतीय।
कक्षा 1: प्रभरूप कौर भाटिया (99.8%) प्रथम, सृष्टि अग्रवाल (95.9%) द्वितीय, प्रियांश भाटिया (88.9%) तृतीय।
कक्षा 2: अवंतिका साहू (98.6%) प्रथम, नव्या साहू (97.5%) द्वितीय, रूपम विश्वास (96.8%) तृतीय।
कक्षा 3: अनख कौर भाटिया (97.9%) प्रथम, आन्या अग्रवाल (97%) द्वितीय, हर्षिल अग्रवाल (95%) तृतीय।
कक्षा 4: महक यादव (98%) प्रथम, आद्विक पटेल (97.4%) द्वितीय, साधना गुप्ता (95.4%) तृतीय।
कक्षा 5: अनय अग्रवाल (97.9%) प्रथम, विशेष अग्रवाल (97.4%) द्वितीय, आशी अग्रवाल (96.4%) तृतीय।
कक्षा 6: तनीशा मित्तल (88.46%) प्रथम, कीर्ति अग्रवाल (86.24%) द्वितीय, अंशिका साहू (84.27%) तृतीय।


कक्षा 7: चुनल नायक (94%) प्रथम, अद्वितीय तिवारी (92.1%) द्वितीय, मानसी यादव (90.8%) तृतीय।
कक्षा 8: महक पटेल (95%) प्रथम, लवली यादव (94.4%) द्वितीय, तान्या राठिया (91.4%) तृतीय।
कक्षा 9: आकाशी गुप्ता (91.4%) प्रथम, आरुष गुप्ता (89.6%) द्वितीय, जितेंद्र भगत (83.1%) तृतीय।
कक्षा 11 (साइंस): चांदनी भगत (84.9%) प्रथम, आराध्या अग्रवाल (82.9%) द्वितीय, अनन्या अग्रवाल (82.1%) तृतीय।
कक्षा 11 (कॉमर्स): अंशिका मित्तल (93.4%) प्रथम, रिजक कौर भाटिया (88.8%) द्वितीय, मयंक सिंघल (88.3%) तृतीय।
विद्यालय द्वारा इस वर्ष एक सराहनीय पहल करते हुए सभी विद्यार्थियों के नाम के साथ उनकी माताओं का नाम भी जोड़ा गया, जिससे माताओं के योगदान को सम्मान दिया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों की सफलता में माताओं का विशेष योगदान होता है।
इस अवसर पर एसकेजी के बच्चों का ग्रेजुएशन डे भी मनाया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष कुलवंत सिंह भाटिया, डायरेक्टर सरणजीत सिंह भाटिया, प्रिंसिपल श्रीमती श्वेता पटेल, एडमिनिस्ट्रेटर मनजोत सिंह भाटिया, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा ने संकुल समन्यवक के प्रशिक्षण से पहले लिया बैठक बताया स्कूलों में बच्चो को घर से लेकर स्कूल आने तक उनकी शिक्षा उनके ब्यवहार उनके खेलकूद पे जिम्मेदारी से ध्यान दे ….