Advertisement Carousel

सड़क में वाहन खड़ा कर बड़े आराम से लोगखरीद रहे सामान सड़क में दिन भर लग रहा जाम लोग हो रहे परेशान…

पत्थलगांव✍️ जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव जशपुर रोड फारेस्ट के पास सड़को में दिन भर लग रहा जाम बड़े आराम से सड़क में खड़े कर खरीद रहे लोग सामान

फारेस्ट विभाग के सामने सड़क किनारे सब्जी फल खरीदने वालों के चलते यातायात हो रही बाधित आपको बता दे कि बीते महीने भर से सब्जी फल और अन्य दुकान सड़क किनारे लगा कर बेचा जा रहा है। जिन्हें खरीदने लोग बाग अपनी कार अपनी बाइक सड़क में खड़ा कर सब्जी फल और अन्य चीजों को खरीद रहे है। अब उनके सड़क में गाड़ियों के खड़े करने से सड़कों में चलने वाले लोगो को काफी परेशानी हो रही है। इस  सड़क में हर मिनट हर सेकेंड में छोटी बड़ी वाहनों की लगातार आवाजाही होती है आने जाने के कोई और अन्य रास्ते उपलब्ध नही है अब उस  स्थिति में किसी तरफ की कोई भी दुर्घटना कभी भी घट सकती है उसके लिए स्थानीय प्रशासन की कोई सतत प्रयास नही देखी जा रही है। सब्जी बेचने वाले फल बेचने एवं अन्य दुकानदार सड़क किनारे अपनी दुकान मजे से लगा रहे है।  और बड़ी शान से सड़क में अपने वाहनों को खड़ा कर लोगबाग सामानों को खरीद रहे है। इन सभी लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है। लोग मानते नही बिल्कुल ठीक बात है पर स्थानीय प्रशासन की क्या जिम्मेदारी बनती है। ब्यवस्था को बेहतर बनाने की जिससे अन्य लोगो को सड़क आवाजहि में किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

ट्राफिक पुलिस पत्थलगांव में  है पर कार्यवाही कहा करती है किसी को पता नही शहर की यातायात ब्यवस्था सही मायने में पूरी तरह खराब हो चुकी है कारण बस एक  ही है कि लोग सड़क मेअपबे वाहन खड़े करते है। ट्राफिक पुलिस का काम है कि वो लगातार हर एक वाहन पे कारवाही करें जिन्हें बार बार कहने के बाद भी सड़क में वाहन खड़े कर रहे है। साथ ही उन दुकानदारो के ऊपर भी कार्यवाही की जाए जिनके सामने सड़क में वाहन खड़े हो रहे है।

प्रशासन को बार बार सड़क में वाहन खड़े करने की स्थिति में बड़ी दुर्घटना से लेकर सड़क यातायात में हो रही परेशानी से लगातार अवगत कराया गया है।

सड़क में वाहन खड़ा करना लोगो के लिए शान है तो प्रशासन को भी कड़ाई करने की आवश्यकता वो भी लगातार शहर में सड़कों के ऊपर वाहन खड़े करने वालों के ऊपर कड़ाई की जाए 

अब देखना होगा कि प्रशासन कोई बेहतर ब्यवस्था बनाने कार्य करती है या इसी तरह सड़को मे वाहन खड़ा करने का चलन चलता रहेगा लोग परेशान होते रहेंगे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….