Advertisement Carousel

म्यूल खाते के विरूद्व अलग-अलग राज्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात, छत्तीसगढ़ से ऑनलाईन शिकायत दर्ज थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही….

सरगुजा जितेन्द्र गुप्ता✍️

सरगुजा पुलिस द्वारा म्यूल अकाउण्ट के विरूद्व लगातार कार्यवाही।

थाना कोतवाली के प्रकरण में 02 आरोपी गिरफ्तार।

म्यूल खाते के विरूद्व अलग-अलग राज्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात, छत्तीसगढ़ से ऑनलाईन शिकायत दर्ज थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही।

डीआईजी एवं एसएसपी  राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा-निर्देश पर सरगुजा पुलिस द्वारा म्यूल अकाउण्ट, पीओएस, फर्जी सिम धारकों इत्यादि के जांच/तस्दीक उपरांत संलिप्त आरोपियों के विरूद्व लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा म्यूल अकाउण्ट में संलिप्त खाता धारकों के विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर कुल 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि पुलिस मुख्यालय (तकनीकी सेवाऐं) नवा रायपुर के द्वारा म्यूल अकाउण्ट के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा इण्डियन बैंक में संचालित म्यूल अकाउण्ट खाता क्रमांक 7844758099 एवं बैंक ऑफ महाराष्ट्र बैंक में संचालित खाता क्रमांक 60504614490 के धारक सूरज कुमार पिता राजू कश्यप, निवासी हाउस नंबर 03, मंगल पाण्डेय वार्ड, पेट्रोल पंप के पास, नमनाकलॉ अम्बिकापुर, जिला सरगुजा के विरूद्व अपराध क्रमांक 374/2026 धारा 318(4),317(4),3(5) बीएनएस पंजीबद्व किया गया है, दोनों म्यूल अकाउण्ट बैंक खाते के विरूद्व अलग-अलग राज्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात, छत्तीसगढ़ से साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन शिकायत दर्ज है। दोनों खाते में ऑनलाईन माध्यम से कुल 204200/- राशि प्राप्त होना पाया गया है।

दौरान विवेचना आरोपी सूरज कुमार पिता राजू कश्यप, निवासी हाउस नंबर 03, मंगल पाण्डेय वार्ड, पेट्रोल पंप के पास, नमनाकलॉ अम्बिकापुर, जिला सरगुजा व धीरज सिंह पिता स्व. दिलीप सिंह उम्र 34 वर्ष, निवासी फुण्डूरडिहारी, बीचपारा थाना गांधीनगर जिला सरगुजा* को पुलिस हिरासत में लिया जाकर सूरज कुमार से उपरोक्त दोनों खाते के पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड पेश करने हेतु विधिवत् रूप से नोटिस जारी कर जवाब चाहा गया, उक्त दोनों बैंक खाता पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा को देने हेतु धीरज सिंह के पान ठेला में देना व उक्त खाते का उपयोग आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा के द्वारा करना व ठगी रकम, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा व धीरज सिंह के पास होना लिखित में दिया गया, एवं धीरज सिंह से विधिवत् रूप से नोटिस जारी कर जवाब चाहा गया, जिसने बताया कि सूरज कुमार से लिया बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड को आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा को देना व उपयोग करना बताया। आरोपियों के विरूद्व अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली से थाना प्रभारी/निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक सियाराम मरावी, आरक्षक लालबाबू सिंह, सैनिक संतोष पटेल की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…