Advertisement Carousel

जशपुर में बिछेगी देशभर के शतरंज खिलाड़ियों की बिसात, 12 राज्यों के खिलाड़ी होंगे आमने-सामने 29 अगस्त से चेकमेट @ जशपुर का आगाज…

जशपुर✍️जितेन्द्र गुप्ता 

जशपुर में बिछेगी देशभर के शतरंज खिलाड़ियों की बिसात, 12 राज्यों के खिलाड़ी होंगे आमने-सामने

टॉप रेटेड खिलाड़ियों की भागीदारी ने बढ़ाया ‘चेकमेट @ जशपुर 2026’ का रोमांच

जशपुर में पहली बार आयोजित होने जा रहे ऑल इंडिया ओपन FIDE रेटेड चेस टूर्नामेंट चेकमेट @ जशपुर 2026 में देशभर के शतरंज खिलाड़ी खेलते हुए देखने को मिलेगें। टूर्नामेंट में अब तक 12 राज्यों के खिलाड़ियों की भागीदारी की पुष्टि हो चुकी है। छत्तीसगढ़ सहित ओडिशा, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के 175 खिलाड़ी जशपुर पहुंचकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में इस टूर्नामेंट के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो , इसके लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं।

टूर्नामेंट की खास बात यह है कि FIDE रेटिंग के आधार पर पंजीकृत टॉप-10 में शामिल मजबूत खिलाड़ियों की भागीदारी से मुकाबले बेहद प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद है। अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ियों के बीच होने वाले मुकाबले जशपुर के शतरंज प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होंगे।

कई राज्यों के खिलाड़ियों का जशपुर पहुंचना इस बात का संकेत है कि जिले में पहली बार आयोजित हो रही यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। इससे जशपुर में शतरंज के प्रति नई रुचि और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के मजबूत खिलाड़ियों से सीखने का अवसर भी मिलेगा।

इस प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक जशपुर नगर के पुरानी टोली में स्थित कम्युनिटी हॉल में किया जाएगा।

जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशासन की यह पहल चेकमेट @ जशपुर 2026 के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर के शतरंज आयोजन के रूप में अपनी नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp