पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
पत्थलगांव के जियो कम्पनी के उपभोक्ता हो रहे खराब इंटरनेट सुविधा से काफी परेशान नहीं चलता इंटरनेट
एक तरफ जियो कम्पनी अपने उपभोक्ताओं से इंटरनेट के यूज करने को लेकर भारी भरकम राशी लेती तो है पर अपने उपभोक्ताओं को इंटरनेट की स्पीड नहीं दे पा रही है। आपको बता दे कि जियो कम्पनी के खराब इंटरनेट सुविधा से जियो कम्पनी के पत्थलगांव के उपभोक्ता अब त्रस्त हो चुके है शहर हो या गांव सब जगह की हालत खराब जितने ज्यादा संख्या में जियो कम्पनी के उपभोक्ता है उसके आधा भी कंपनी इंटरनेट सुविधा दे नहीं पा रही है। हालत ये है कि पत्थलगांव शहर में इंटरनेट नहीं चल पा रहा है। लगातार लोग जियो कस्टमर केयर से लेकर सोशल मीडिया में जियो के खराब इंटरनेट या कहे कि एकदम नहीं चलने की शिकायत करते रहे है। पर कुछ हो नहीं पा रहा कंपनी कभी भी इंटरनेट सुविधा देने की तरफ काम करते नहीं दिख रहा।

दिन 14 घंटे में जियो कम्पनी के यूजर्स एक एमबी भी इंटरनेट खर्च नहीं कर पा रहे यूज करेंगे कैसे जब इंटरनेट चलता ही नहीं
बस गोल गोल घूमता रहता है जियो कम्पनी का इंटरनेट
अब तो स्थानीय लोग सोशल मीडिया में जियो कम्पनी के खराब इंटरनेट सुविधा के बारे में लिख कर अपना विरोध कर रहे है। जिस तरह से लोग भारी भरकम राशि से अपने मोबाइल रिचार्ज करवाते है उनका 10% भी इंटरनेट यूजर दिन भर में यूज नहीं कर पा रहे है करेंगे भी कैसे जियो इंटरनेट चलेगा तब n इंटरनेट यूज कर पाएगा कहने को तो कंपनी एक दिन में दो जीबी या अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा देती है अपने यूजर्स को पर वो यूजर दो जीबी का 100 एमबी भी इंटरनेट दिन भर में खर्च नहीं कर पाते है। जियो कम्पनी के खराब इंटरनेट सुविधा से परेशान होकर यूजर्स लगातार दूसरे कंपनी में अपने सिम पोर्ट कर रहे है।

जियो कम्पनी का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी स्थानीय लेबल पर खराब इंटरनेट के बारे में सुनने के लिए नहीं है। क्या कंपनी सिर्फ रिचार्ज के पैसे लेने तक ही सीमित है या अपने द्वारा कही जाती कंपनी के वादे के मुताबिक सुविधा देने के लिए। पैसे तो पूरे ले रही है कंपनी पर इंटरनेट स्पीड 10% भी देने में सक्षम नहीं है।

























