Advertisement Carousel

सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता 

सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के वार्षिक उद्देश्य “उत्कृष्टता के लिए शिक्षा बौद्धिक विकास एवं मानवता का निर्माण” को ध्यान में रखते हुए दिनांक 05/09/2026 दिन शनिवार को सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्राचार्य फादर मनोज मिंज ये.स. ने की। शनिवार के इस शिक्षक दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के फादर जखारियस लकड़ा ये.स. (स्कूल प्रबंधक), विशिष्ट अतिथि फादर विरेन्द्र खलखो ये.स. (सलाहकार) एवं फादर सुनील कुमार खलखो ये.स. प्राचार्य, सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव थे। सर्वप्रथम अतिथियों और सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को स्कूल म्यूजिक बैंड के विद्यार्थियों एवं बाल कैबिनेट के द्वारा परेड करते हुए मंच तक लाया गया। उसके पश्चात् दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण नृत्य के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्वागत की कड़ी में म्यूजिक बैंड के विद्यार्थियों ने सुन्दर और मनमोहक धुन बजाकर तथा स्वागत गीत और पुष्पगुच्छ प्रदान कर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में कक्षा 1 ली से 5वीं तक एवं कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागी हुए और शिक्षकों को आदर सम्मान दिये। सभी कार्यक्रम शिक्षकों के सम्मान और आदर से ओतप्रोत था। मुख्य अतिथि ने अपने संदेश में कहा कि “विद्यार्थियों के जीवन निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। वे एक मार्गदर्शक के रूप में, एक सलाहकार के रूप में, एक मित्र के रूप में और माता-पिता के रूप में विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में मद्द करते हैं।” कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्य फादर सुनील कुमार खलखो ये.स. ने सबका आभार व्यक्त किया और सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

भगोरा धान खरीदी केंद्र में विकसित हुईं किसान हितैषी सुविधाएं धान विक्रय के दौरान किसानों को मिलेगा सुविधाजनक और सुरक्षित वातावरण मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अन्नदाताओं की सुविधा और सम्मान को प्राथमिकता…