Advertisement Carousel

फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत बोखी पंचायत के ग्राम लकराघारा में सार्वजनिक गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता एवं कर्मा नृत्य प्रतियोगिता का शुभारम्भ पत्थलगांव विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण गोमती साय द्वारा किया गया….

फरसाबहार✍️ जितेन्द्र गुप्ता 

लकराघारा में कबड्डी एवं कर्मा नृत्य प्रतियोगिता का शुभारम्भ

 

जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत बोखी पंचायत के ग्राम लकराघारा में सार्वजनिक गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता एवं कर्मा नृत्य प्रतियोगिता का शुभारम्भ पत्थलगांव विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण गोमती साय द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में आयोजित होने वाले ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति, परंपराओं और खेल प्रतिभाओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कर्मा नृत्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है, वहीं कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल ग्रामीण युवाओं में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी कला एवं खेल कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। साथ ही युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों और पारंपरिक खेलों से जुड़ी रहती है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य वेद प्रकाश भगत, जनपद सदस्य सुशीला पैकरा, पारस नाथ पैकरा, सरपंच पूजा मकरा, पूर्व सरपंच पारसमणी पैकरा, ग्राम के बैगा, भाजपा कार्यकर्ता बंधु एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत बोखी पंचायत के ग्राम लकराघारा में सार्वजनिक गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता एवं कर्मा नृत्य प्रतियोगिता का शुभारम्भ पत्थलगांव विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण गोमती साय द्वारा किया गया….

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय….

लोक संस्कृति और परंपरा के संरक्षण का संदेश लेकर गोरिया में सजा करमा का रंग अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के एकादशी करमा नृत्य अभ्यास वर्ग में 22 गांवों के दलों ने दी प्रस्तुति मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, हजारों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने बढ़ाया उत्साह….