Advertisement Carousel

सीमावर्ती किसानों को बड़ी राहत, कोरंगामाल में नवीन धान खरीदी केंद्र की मिली स्वीकृति…

जशपुरनगर✍️जितेंद्र गुप्ता

सीमावर्ती किसानों को बड़ी राहत, कोरंगामाल में नवीन धान खरीदी केंद्र की मिली स्वीकृति

फरसाबहार क्षेत्र के किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर जताया आभार

जशपुरनगर। जिले के विकासखंड फरसाबहार के ओडिशा सीमा से लगे ग्राम कोरंगामाल के किसानों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी अब दूर होने जा रही है। किसानों को धान बेचने के लिए दूर स्थित खरीदी केंद्रों तक जाने से राहत दिलाने के उद्देश्य से कोरंगामाल में नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू करने की स्वीकृति मिल गई है। नए केंद्र के शुरू होने से कोरंगामाल सहित आसपास के गांवों के किसानों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की और किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय के लिए उनका आभार जताया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को नवीन धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। नवीन केंद्र शुरू होने से सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे किसानों के समय और परिवहन पर होने वाले खर्च, दोनों की बचत होगी।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ओडिशा सीमा से लगे क्षेत्र में धान खरीदी केंद्र की सुविधा मिलना किसानों के लिए बड़ी राहत है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा होगी और धान खरीदी प्रक्रिया भी उनके लिए अधिक सुलभ बनेगी।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच गजेंद्र कालो, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कपिलेश्वर सिंह, तेजेश्वरी सिंह, मनोज पांडेय, प्रताप सिंह, हरिनंदन चौहान और ललित बड़ेक सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत बोखी पंचायत के ग्राम लकराघारा में सार्वजनिक गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता एवं कर्मा नृत्य प्रतियोगिता का शुभारम्भ पत्थलगांव विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण गोमती साय द्वारा किया गया….

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय….

लोक संस्कृति और परंपरा के संरक्षण का संदेश लेकर गोरिया में सजा करमा का रंग अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के एकादशी करमा नृत्य अभ्यास वर्ग में 22 गांवों के दलों ने दी प्रस्तुति मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, हजारों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने बढ़ाया उत्साह….