Advertisement Carousel

पशु तस्करी पर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की कड़ी नजर जिले से पशु तस्करी पर कस रहे लगातार नकेल दो फरार पशु तस्कर गिरफ्तार….

जशपूर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्करों पर कसा शिकंजा,
पुलिस ने 02 फरार पशु तस्करों को किया गिरफ्तार,
तस्कर मो. फिरोज कोटवार एवं इन्ताब शाह को किया गया गिरफ्तार,

दोनों अभियुक्त विगत दिवस में लोदाम क्षेत्र से मवेशियों से भरी (9 एवं 11 नग कुल 20) पीकअप वाहन को छोड़कर गये थे,
दोनों के विरूद्ध अलग-अलग पशु तस्करी करने का लोदाम थाना में मामला दर्ज।

पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में मवेशी तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये आज 02 मवेशी तस्कर मो. फिरोज कोटवार उम्र 24 साल एवं इन्ताब शाह उम्र 27 साल दोनों निवासी साईंटांगरटोली थाना लोदाम को अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है।
फिरोज कोटवार दिनांक 29.05.2024 के प्रातः में पोरतेंगा रोड से साईंटांगरटोली होते हुये झारखंड की ओर पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 एफ.ई. 9799 में 09 नग मवेशियों को भरकर तस्करी करते ले जा रहा था, जो पुलिस के दबाव में आकर पीकअप वाहन एवं मवेशियों को छोड़कर वहां से भाग गया। उक्त मामले में थाना लोदाम में अप.क्र. 21/24 धारा छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. 2010 की धारा 11 पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।


दूसरे प्रकरण में इन्ताब शाह दिनांक 06.06.2024 के प्रातः लगभग 03ः30 बजे थाना लोदाम को मुखबीर से सूचना मिली कि पोरतेंगा, पिल्खी, जुरतेला रोड से साईंटांगरटोली होते हुये झारखंड की ओर एक पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 ई.एल. 5986 में 11 मवेशियों को भरकर तस्करी करते हुये ले जा रहा था, जो पुलिस के दबाव में पोरतेंगा एवं लोखंडी के बीच जंगल से कुछ दूरी में वाहन को छोड़कर भाग गया था। उक्त मामले में थाना लोदाम में अप.क्र. 22/24 धारा छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. 2010 की धारा 11 पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में उक्त दोनों आरोपियों को सायबर सेल एवं मुखबीर की सूचना पर लोदाम थाना स्टाॅफ ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार करने पर उन्हें दिनांक 07.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…