Advertisement Carousel

केन्द्रीय नीति आयोग की सलाहकार निधि छिब्बर ने ली छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट की जानकारी …..

रायपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट केन्द्रीय नीति आयोग की सलाहकार निधि छिब्बर ने ली प्रगति की जानकारी

रायपुर, 13 जून 2024/ भारत सरकार के नीति आयोग की सलाहकार श्रीमती निधि छिब्बर ने आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ में बनाए जा रहे विजन डॉक्यूमेंट 2047 के संबंध में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। राज्य नीति आयोग के अधिकारियों ने उन्हें विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए लघु, मध्यम और दीर्घ अवधि के सुझाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की विशेष पहल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। विजन डॉक्यूमेंट बनाने का दायित्व राज्य नीति आयोग को सौंपा गया है। राज्य नीति आयोग द्वारा पिछले लगभग एक माह से लगातार विषय विशेषज्ञों के साथ बैठकों का आयोजन कर विस्तृत विचार विमर्श किया जा रहा है। विशेषज्ञों के सुझाव को एकत्र किया जा रहा है। राज्य नीति आयोग द्वारा विजन डॉक्यूमेंट बनाने के लिए 8 वर्किंग ग्रुप बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर हाल में ही रायपुर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट में सुशासन और विकसित छत्तीसगढ़ को लेकर देश के जाने माने विशेषज्ञों के साथ बौद्धिक विचार-विमर्श किया। छत्तीसगढ़ के परिस्थितियों के मद्देनजर विशेषज्ञों और छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विकसित छत्तीसगढ़ और सुशासन के लिए विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने छत्तीसगढ़ के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर राज्य के सभी विधायकों और मंत्रिगणों से भी अपने सुझाव देने का आग्रह किया है। यह भी बताया कि विजन डॉक्यूमेंट को लेकर नागरिकों और स्वयंसेवी संस्थाओं से सुझाव लेने की भी पहल की जाएगी। इसके लिए जनसंवाद का भी आयोजन करने की योजना है।

बैठक में योजना आयोग और सांख्यिकी विभाग के सचिव  अंकित आनंद सहित राज्य नीति आयोग की सलाहकार संस्थाओं के प्रतिनिधि और राज्य नीति आयोग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…