Advertisement Carousel

शुक्रवार शाम से स्टेट बैंक के बगल में स्थित एसबीआई का एटीएम बंद पैसा निकालने वाले ग्राहक परेशान ज्यादातर बंद रहता है एसबीआई का एटीएम….

पत्थलगांव✍️ जितेंद्र गुप्ता

पत्थलगांव स्टेट बैंक के बगल में स्थित एसबीआई का  एटीएम शुक्रवार शाम से है बंद ये एटीएम ज्यादातर बंद ही रहता है।

एटीएम के लगातार बंद होने से उपभोक्ता हो रहे परेशान जाना पड़ता है उन्हें आनन फानन में अन्य दूसरे बैंक के एटीएम

जबकि नियम है कि एटीएम से 24 घण्टे सातों दीन दी जानी चाहिए सेवाएं पर उपभोक्ताओं को लापरवाह स्टेटबैंक प्रबंधन के चलते नही मिल पा रहा सुविधा

खाता धारक उपभोक्ताओं को 24 घण्टे एटीएम से सुविधा नही मिलने का मुख्य कारण स्टेट बैंक का प्रबंधन है जो पूरी तरह अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे है। उन्हें कोई फर्क नही पड़ता कि एटीएम चालू है या  बंद बड़े आराम से एटीएम का शटर बंद कर चैन की नींद सोते  रहते है भले ही उपभोक्ता को एटीएम से 24 घण्टे सातों दिन की सुविधा मिले या न मिले

पत्थलगांव के मुकेस अग्रवाल ने बताया की एटीएम से 24 घण्टे सातों दिन ग्राहकों को सुविधा देने के लिए ही एटीएम को खोला जाता है पर जिस तरह स्टेटबैंक के पास में स्थित स्टेटबैंक का एटीएम ज्यादातर बंद रहता है उससे ये लगने लगा है कि स्टेट बैंक में बैठें अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को नही समझते 

लुड़ेग के जगदीश यादव ने बताया कि स्टेट बैंक  के बगल में जो एटीएम है वो एक्सर बंद ही रहता है। पता नही क्यो एटीएम का शटर बंद कर देते है उपभोक्ता को इस तरह कैसे सुविधाएं मिलेंगी आखिर खाताधारकों के खाते से हर वर्ष इन्ही सुविधाओं के नाम पर उपभोक्ताओं के रुपये काट लेती है बैंक तो जब बैंक पैसा लेने जानती है तो एटीएम से सुविधाएं क्यो नही देते

स्टेट बैंक के उच्च अधिकारियों को  अब एसबीआई के  बगल में स्थित एटीएम के ज्यादातर बंद के विषय मे कड़ी कार्यवाही कर स्टेटबैंक के स्थानीय अधिकारियों को हटाना चाहिए जिससे उन्हें जिम्मेदारी समझ में आये और ज्यादा सुविधा बैंक के खाता धारकों को मिले

 

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….