Advertisement Carousel

जोगपाल में 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया….

पत्थलगांव ✍️ जितेंद्र गुप्ता

जोगपाल में 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के सदियों के संघर्ष बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। इसी भावना के साथ जोगपाल पब्लिक स्कूल पत्थलगांव में 78वां स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर भारत माता की पूजा के साथ की गई। स्कूल के डायरेक्टर शरणजीत सिंह भाटिया जी व प्रिंसिपल  एस. एस. आर्या, एडमिनिस्ट्रेटर मनजोत सिंह भाटिया के द्वारा झंडा फहराया गया।

ध्वज के सम्मान में विद्यार्थियो ने राष्ट्रगान गाया। देशभक्ति के इसी वातावरण में विद्यालय के छात्रों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया।इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम जैसे विद्यार्थियो ने फ्रीडम फाइटर के रूप में प्रदर्शन किए, देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य संगीत और नाटक के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल के मैगजीन का उदघाटन किया जिसे ‘ माई मिरर’ नाम दिया गया। मैगजीन शिक्षक, शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों द्वारा लिखे गए हैं। कार्यक्रम में अभिभावकों की उपस्थिति रही।स्कूल डायरेक्टर शरणजीत सिंग भाटिया ने अभिभावकों और विद्यार्थियों स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिया और कहा कि स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा दिन है जो हमें स्वतंत्र और सुरक्षित महसूस कराता है ।यह हमें अपने महान नेताओं के प्रेरक यात्रा निरंतर संघर्षशील प्रयासों और बलिदान की याद दिलाता है तो हमारा यह फ़र्ज़ बनता है कि हम उसको बरकरार रखें। स्कूल के स्कूल के प्रिंसिपल एस एस आर्या  ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और बच्चों को अपने देश के प्रति अपने कर्तव्य को हमेशा याद रखने के लिए कहा ।छात्रों और विद्यार्थियों में मिष्ठान वितरित की गई इस कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर, प्रिंसिपल, एडमिनिस्ट्रेटर, शिक्षक, शिक्षिकाएं, अभिभावक और विद्यार्थी सम्मिलित रहे । इस तरह कार्यक्रम का समापन सफलता पूर्वक हुआ।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…