Advertisement Carousel

कीटों के हमलों एवं फसल रोगों के बारे में त्वरित और सटीक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से NPSS मोबाइल एप्लीकेशन और वेब पोर्टल तैयार किया गया जिसका शुभारंभ भारत के कृषि मंत्री द्वारा दिनांक 15 अगस्त 2024 को दोपहर 2:00 बजे किया गया….

पत्थलगांव ✍️ जितेंद्र गुप्ता

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने किट निगरानी प्रणाली अंतर्गत कीटों के हमलों एवं फसल रोगों के बारे में त्वरित और सटीक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से NPSS मोबाइल एप्लीकेशन और वेब पोर्टल तैयार किया गया है जिसका शुभारंभ भारत के कृषि मंत्री द्वारा दिनांक 15 अगस्त 2024 को दोपहर 2:00 बजे किया गया।

इसी तारतम्य में जिला स्तर पर कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में NPSS मोबाइल एप्लीकेशन और वेब लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए इस केंद्र में सीधा प्रसारण का व्यवस्था किया गया था जिससे उपस्थित किसान को एप्लीकेशन से परिचित कराया गया।
कार्यक्रम में खरीफ में लगाय जाने वाले फसल एवं उनमें लगने वाले रोगों के रोकथाम के बारे में बताया गया साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र में चल रहे विभिन्न गतिविधियों कि विस्तारपूर्वक बताया गया।

इस कार्यक्रम में कृषि विभाग कांसाबेल के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मिथुन चौधरी, कृषि विज्ञान केंद्र के समस्त स्टॉफ एवं  बलराम सोनवानी के साथ साथ जिले के 37 कृषक/ महिला कृषक उपस्थित रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….