Advertisement Carousel

विधायक गोमती साय के फटकार लगाने के बाद, एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने लोकनिर्माण विभाग धरमजयगढ़ और पत्थलगांव को धारा 152, बीएनएसएस 2024 में लोक न्यूसेंस हटाने जारी किया नोटिस 11 सितंबर को न्यायालय में पेश होकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को देना होगा जबाब…..

पत्थलगांव ✍️ जितेंद्र गुप्ता

पत्थलगांव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने धरमजयगढ़ अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग और पत्थलगांव अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग पत्थलगांव को लोकमार्ग पत्थलगांव से धरमजयगढ़ मार्ग के रखरखाव को लेकर न्यूसेंस हटाने  जारी किया नोटिस


अंततः पत्थलगांव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आकांक्षा त्रिपाठी ने धरमजयगढ़ अनुविभागीय अधिकारी और पत्थलगांव अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग को लोकमार्ग पत्थलगांव से धरमजयगढ़ मार्ग के रखरखाव उन्नयन ,और मरम्मत नही करने पर न्यूसेंस हटाने जारी किया नोटिस वही न्यायालय में पेस होकर 11, 09 , 2024 तक देना होगा जबाब

आपको बता दे पत्थलगांव से धरमजयगढ़ मार्ग जो पत्थलगांव के इंदिरा चौक से होकर गुजरता है पर बस स्टैंड पत्थलगांव शहर से लेकर आगे जाने में बड़े बड़े गड्ढे बन गए है जिसमे कभी भी जन हानि होने की आशंका बनी हुई है। लगातार आम जनों के आवाज उठाने पर जब कुछ नही हो पाया तो पत्थलगांव के विधायक गोमती साय ने धरमजयगढ़ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सोमवार को विधायक कार्यालय बुलाकर जम कर फटकार लगाई थी और एक से दो दिन में शहर से आने जाने मार्ग को बेहतर करने निर्देश दिए थे पर आज तक बस स्टैंड से धरमजयगढ़ मार्ग में कुछ होता नही दिखा है।

 

वही अब एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने भी कड़ा रुख अख्तियार करते हुए लोक निर्माण विभाग धरमजयगढ़ और पत्थलगांव को लोक न्यूसेंस हटाने में नोटिस जारी के जल्द मार्ग को बेहतर करने उसके रखरखाव उन्नयन के साथ 11,09,2024 को न्यायालय में उपस्थित होकर जबाब देने कहा है।


अब देखना होगा कि नींद में सोया लोक निर्माण विभाग पत्थलगांव शहर के स्टेट हाइबे मार्ग के मरम्मत और रखरखाव को लेकर कब कार्य करना शुरू करता है वही रायगढ़ रोड सड़क से गुजरने वाले लोग एक से दो किलोमीटर सड़क पार करने को बड़ा पहाड़ चढ़ने जैसा बताते है उनका कहना है कि लगातार सड़को में जान लेवा गड्ढे बने रहते है पर लोक निर्माण विभाग जिसकी जिम्मेदारी है कि वो सड़क को बेहतर बनाने में कोई दिलचस्पी नही लेता है।और आम लोगो से लेकर उस सड़क से सफर करने वाला हर ब्यक्ति काफी ज्यादा परेशान होता है। पर सड़क विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कुम्भकर्णी नींद से जागने को नही होते है तैयार विधायक गोमती साय की फटकार के साथ अब एसडीएम पत्थलगांव के द्वारा न्यायालीन आदेश जारी कर दिए गए है टीब कुछ हो पाता है या उन्ही बड़े बड़े गड्डो से चल कर लोगो के वाहन से लेकर शरीर के दर्द बढ़ते रहेंगे

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….