Advertisement Carousel

शासकीय हाई स्कूल कुमेकेला में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत कुल 23 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया….

पत्थलगांव ✍️ जितेंद्र गुप्ता

आज शासकीय हाई स्कूल कुमेकेला में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत कुल 23 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया। जिसमें से 10 छात्राएं अनुसूचित जाति के एवं 13 छात्राएं अनुसूचित जनजाति के उपस्थित रहे। आज के साइकिल वितरण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग शहर मंडल अध्यक्ष एवं एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष  कैलाश राम यादव उप सरपंच श्रीमती संतोषी भारद्वाज एवं एवं गांव के अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थिति रहे। सरस्वती साइकिल योजना सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है जिसका ग्रामीण परिवेश मे रहने वाले बच्चियों को सीधा लाभ होता है। साइकिल का उपयोग कर बच्चियों प्रत्येक दिन लंबी दूरी तय कर स्कूल खुशी-खुशी आती हैं एवं शिक्षा प्राप्त करती हैं आज सभी के चेहरे में खुशियां ही खुशियां थी क्योंकि उन्हें कल पैदल नहीं आना था प्रत्येक वर्ष इस तरह का लाभांश बालिकाएं प्राप्त करती है जिससे पालक गण एवं आम नागरिक भी खुश हैं उक्त बातें हैं शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग के शहर मंडल अध्यक्ष  कैलाश राम यादव ने कही। इस मौके पर उपसरपंच श्रीमती संतोषी भारद्वाज प्राचार्य श्री कीर्ति सागर धुर्वा साइकिल वितरण प्रभारी श्रीमती ए कुजूर एवं समस्त स्टाफ शासकीय हाई स्कूल के उपस्थित रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….