Advertisement Carousel

इंदिरा गांधी कन्या स्कूल की छात्राओं को शाला विकास समिति के द्वारा किया गया साइकल वितरण …..

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

इंदिरा गांधी शासकीय हाई स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत कुल 96 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया। सभी स्कूल की छात्राएं काफी खुश दिखी


साइकिल वितरण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के महिला कार्यकर्ता एवं इंदिरा गांधी कन्या स्कूल की शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री मति भारती शर्मा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता डॉ बीएल भगत, पार्षद सुचिता एक्का, उर्मिला पटेल, पूनम शर्मा मौजूद रहे


श्यामनारायण गुप्ता ने स्कूली छात्राओं का हौशला अपजाई करते हुए उन्हें पढ़ने और अनुशाषित रहने कहा आपकी अच्छी पढ़ाई से ही आप अपना भविष्य सवार सकते है। खुभ मेहनत करिए और सफलता के रास्ते में बढ़ते रहिए सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है जिसका ग्रामीण परिवेश मे रहने वाले बच्चियों को सीधा लाभ होता है। साइकिल का उपयोग कर बच्चियों प्रत्येक दिन लंबी दूरी तय कर स्कूल खुशी-खुशी आए 12 वी के छात्राओं से कहा कि आप मे से जो भी छात्रा छतीसगढ़ में टॉप करेगा उसे मेरी तरफ से 5100। रु नगद इनाम दिया जाएगा।


शाला विकास समिति के सदस्य और समाज सेवी जितेन्द्र गुप्ता ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप अपने पढ़ाई के बलबूते ही सफल हो सकेंगे शोषल मीडिया और मोबाइल से जितना दूर रहेंगे उतना ज्यादा सफलता पाएंगे आप खुभ मेहनत करिए और स्कूल में शिक्षकों से अपने पढ़ाई को लेकर सवाल करने से मत हिचकिये जिन छात्राओं को शासन के महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना से साइकिल मिला है। उन्हें बहुत बहुत बधाई अब आप अपने घर से नए सायकिल से स्कूल आये आपका समय भी बचेगा और समय मे घर पहुच पाएंगे।

 

शाला विकास समिति के डॉक्टर बीएल भगत ने कहा कि आप सभी छात्राओं को आपके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं है। उन्होंने अपनी बात शेयर करते हुए कहा कि आप सभी बहुत सौभाग्यसाली है। जो आज आप सभी के पास सभी चीजें उपलब्ध है मेरे पास तो 11 वी क्लास तक एक चप्पल भी नही था और वहां से पढ़ाई के बल बूते ही डॉक्टर तक बन पाया हूं आपके माता पिता ही आपके सबसे बड़े गुरु है उनके प्रति हमेशा जिम्मेदार रहे। बड़े सपने देखिए जरूर सफलता मिलेगी


शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री मति भारती शर्मा ने कहा छतीसगढ़ सरकार ने यह योजना 14 वर्ष से 18 वर्ष के छात्राओ के लिए शुरू किया था जो निरन्तर जारी है। सरस्वती साइकिल योजना से ग्रामीण स्तर की बालिकाओं को स्कूल आने में आसानी होगा इंदिरा गांधी कन्या स्कूल के शाला विकास समिति के सभी सदस्य और स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक मिल कर स्कूल के लिए अच्छा कार्य करने की कोशिश करेंगे शासन स्तर पर आज आप लोगो को सरस्वती साइकिल योजना से सायकल मिल रहा है जिससे आप सभी खुशी देख कर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।


इंदिरा गांधी कन्या स्कूल के प्राचार्य कदम कुमार इंदवार ने शाला विकास समिति एवं छात्राओं को सम्बोन्धित करते हुए कहा कि स्कूली छात्राओं को बेहतर शिक्षा देते रहे है। स्कूल को काफी चीजों की आवश्यकता है। स्कूल के शौचालय दरवाजा टूटा हुआ है। कोरोना काल के समय से स्कूली छात्राओं से  शाला विकास  समिति के नाम से लेने वाले शुल्क को नही लिया गया है। स्कूल का भवन कई जगह जर्जर अवस्था मे है। छात्राये की संख्या ज्यादा है। उन्हें अच्छी तरह बिठाने पर्याप्त जगह नही है।


इस कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री मति भारती शर्मा, श्री मति सुचिता एक्का, श्री मति उर्मिला पटेल, डॉक्टर बीएल भगत, जितेन्द्र कुमार गुप्ता, के साथ इंदिरा गांधी कन्या स्कूल के प्राचार्य सुश्री केके. इंद्रवार, ,पी.आर भगत, एस. बी. पातर,के. आर. प्रधान , श्रीमती तुलसी बारीक, गुलाब राम भगत, श्रीमती नीलम तिर्की, श्रीमती विनिता तिग्गा , श्रीमती निमन बिनको बेक , श्रीमती अमृता मिंज, अस्मिता कुजूर, आशीष भगत, निखिल विनय, कुमारी सरिता, उपेन्द्र नाथ भारद्वाज, मुक्ति प्रकाश मिंज, श्रीमती संजू तिकी, कृष्ण कुमार पटेल, वैभव तिवारी, श्रीमती इंदु गेडाम, के साथ ही स्कूली छात्राओं के पालक भी मौजूद रहे।

शाला विकास समिति के सदस्यों ने स्कूल भवन का निरीक्षण किया काफी जगहों में स्थिति काफी खराब दिखा स्कूल छत से पानी टपक रहा था
इस सायकिल वितरण कार्यक्रम का सफल संचालन धनु यादव ने किया।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….