जशपूर ✍️जितेन्द्र गुप्ता
मुख्यमंत्री विष्णु देव् साय छ.ग. शासन के करकमलों से दिनांक 26.09.2024 को विद्युत अधोसंरचना विकास योजना से 784, लाख रु. के लागत के बिजली परियोजना का किया लोकार्पण
लोकार्पित कार्यों का विवरण
जशपुर जिले के विकासखंड एवं विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में 01 नग नवीन मिनी डिपो स्टोर के प्रारंभ हो जाने से जिले में संचालित दो नग (सं/स) संभाग एवं 01 नग परियोजना संभाग को विद्युत सामग्री मिलने में अधिक सुविधा होगीं। जिले के ग्रामों के खराब / विफल हुए वितरण ट्रांसफार्मरों को बदलने हेतु अभी तक 150 से 200 कि.मी. की दूरी में सूरजपुर जिले में स्थित क्षेत्रीय भंडार, बिश्रामपुर से आहरित की जाती थी जिसमें अधिक समय व लागत लगती थी किन्तु अब कुनकुरी में मिनी डिपो स्टोर खुलने से दूरी एवं समय दोनों की बचत होगी तथा विद्युत सामग्री मिलने में सुविधा होगी।

33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र दोकड़ा मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना से 208.81रु. लागत द्वारा ग्राम दोकड़ा में नवनिर्मित 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र में 01 नग 3.15 एम.व्ही.ए. क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है जिससे 11 के.व्ही. के 03 फिडर निकलते हैं। जिसमें वर्तमान में कुल 25 ग्रामो को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की जा रही है इससे उपरोक्त ग्रामों के लगभग 3500 से अधिक उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की जा रही है। 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र कुंजारा मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना से 251.28 रु लागत द्वारा ग्राम कुंजारा में नवनिर्मित 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र में 01 नग 3.15 एम.व्ही.ए. क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है जिससे 11 के.व्ही. के 04 फिडर निकलते हैं। जिसमें वर्तमान में कुल 23 ग्रामो को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की जा रही है इससे उपरोक्त ग्रामों के लगभग 3850 उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की जा रही है। 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र साहीडांड मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना से 324.03 रु लागत द्वारा ग्राम साहीडांड में नवनिर्मित 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र में 01 नग 3.15 एम.व्ही.ए. क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है जिससे 11 के.व्ही. के 02 फिडर निकलते हैं। जिसमें वर्तमान में कुल 22 ग्रामो को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की जा रही है इससे उपरोक्त ग्रामों के लगभग 4270 उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
























