Advertisement Carousel

2 लाख 40 हजार रूपये कीमत के गांजा सहित 2 गिरफ्तार, पुलिस के द्वारा गांजा बेचने वालों पर ताबड़तोड़ कारवाही…..

सूरजपुर✍️ जितेन्द्र गुप्ता

2 लाख 40 हजार रूपये कीमत के गांजा सहित 2 गिरफ्तार, थाना जयनगर पुलिस की कार्यवाही।

 

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कार्यो सहित नशे के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाते हुए सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 11.01.2024 को थाना जयनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति मोटर सायकल में गांजा लेकर गुमगरा से हर्राटिकरा होते हुए विश्रामपुर की ओर जाने वाले है। सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ग्राम कोरया में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित हरिशंकर पाण्डेय पिता ब्रम्हदेव पाण्डेय उम्र 32 वर्ष व देवकुमार साहू पिता अमृत प्रसाद साहू उम्र 44 वर्ष दोनों निवासी ग्राम गुमगरा, थाना लखनपुर, जिला सरगुजा को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 8 किलो 30 ग्राम गांजा जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रूपये है। मामले में गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर नरेन्द्र सिंह, एएसआई विशाल मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजेन्दर एक्का, आरक्षक विकास मिश्रा, सोनू सिंह, सैनिक दीपक मूर्ति व नोहर राजवाड़े सक्रिय रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…