Advertisement Carousel

समाजसेवी विनीत जिंदल से बाँटा स्कूली बच्चों को स्वेटर…..

कुनकुरी ✍️जितेन्द्र गुप्ता

समाजसेवी विनीत जिंदल से बाँटा स्कूली बच्चों को स्वेटर

बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले में स्कूली बच्चों को स्वेटर बांटने का सिलसिला जारी है. मंगलवार को कुनकुरी ब्लॉक के प्राथमिक शाला खारीझरिया के बच्चों को स्वेटर का वितरण किया गया. संस्था की प्रधान पाठिका ममता कायता के प्रयास से कुनकुरी के युवा समाजसेवी विनीत जिंदल ने स्वेटर वितरण करते हुए बच्चों से रूबरू हुए.
इस अवसर पर संस्था प्रमुख ममता कायता ने बच्चों को स्वच्छता के संबंध मे जानकारी देते हुए बताया की स्वच्छ रहना ही हमारे स्वस्थ रहने की निशानी है. साथ ही स्कूली बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिये प्रेरित की और परीक्षा में प्रथम आने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करने की बात कही.
कार्यक्रम में संस्था की शिक्षिका तरसिला एक्का, शीतल तिर्की, आभा एक्का व शाला समिति के सदस्य समेत बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा ने संकुल समन्यवक के प्रशिक्षण से पहले लिया बैठक बताया स्कूलों में बच्चो को घर से लेकर स्कूल आने तक उनकी शिक्षा उनके ब्यवहार उनके खेलकूद पे जिम्मेदारी से ध्यान दे ….