Advertisement Carousel

हरियाणा पंचायती धर्मशाला में वन नेशन वन इलेक्शन के संदर्भ में विधायक एवं सर्व समाज के बीच सार्थक चर्चा …

पत्थलगांव✍️जितेंद्र गुप्ता

पत्थलगांव के हरियाणा पंचायती धर्मशाला में वन नेशन वन इलेक्शन के संदर्भ में विधायक एवं सर्व समाज के बीच सार्थक चर्चा

 

सोमवार शाम को हरियाणा पंचायती धर्मशाला में विधायक एवं सरगुजा प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्री मति गोमती साय एवं सर्व समाज प्रमुखों के बीच सार्थक चर्चा की गई भाजपा के सुनील गुप्ता ने अपनी बात रखते हुए इसे बेहद जरूरी बताया उन्होंने कहा आप सभी समाज प्रमुख आज इसपर चर्चा कर अपनी बातें रखे जिसपर आरएसएस के मुरारीलाल अग्रवाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ये बेहद जरूरी है देश के लिए अब वक्त आ गया है कि इसे जल्द लागू किया जाना चाहिए अग्रवाल समाज से अनिल मित्तल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने बहुत सोच समझ कर वन नेशन वन इलेक्शन की बात आम जनता के बीच लाया है जिसे हमारा पूरा समर्थन है इसे जल्द लागू किया जाए महाकुल समाज के नित्यानंद  ने कहा कि बार बार के चुनाव से बहुत ज्यादा पैसा खर्च होता है। जिससे राजस्व की छति होती है अगर एक बार चुनाव एक साथ होते है तो सरकार आमजनता का बहुत पैसा बचेगा जिसे देश के विकास में खर्च किया जा सकेगा सिख समाज रविंद्र सिंह भाटिया ने कहा कि 1952 से हो रहे चुनाव जब 30 पैसे खर्च आते थे प्रति वोट जो आज बहुत ज्यादा बढ़ चुका है। सरकार को सभी पार्टियों से बात कर उनका विश्वास जीत कर देश के लिए वन नेशन वन इलेक्शन ब्यवस्था बहुत जरूरी है। इसे हमारा सिख समाज का पूरा समर्थन है। रौनियार समाज के अध्यक्ष एवं ओबीसी ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन लागू होने से देश का काफी पैसा बचेगा जो देश के विकास में काम आएगा हमारा रौनियार समाज एवं पिछड़ा वर्ग का पूरा समर्थन है। भोजपुरी समाज के अध्यक्ष अभय सिंह ने वन नेशन वन इलेक्शन चुनाव संगोष्ठी को महत्वपूर्ण बताया इसमें हुए सार्थक चर्चा से अच्छी बातें निकल कर आएगा जो देश के लिए महत्वपूर्ण होगा। अग्रवाल समाज के उपाध्यक्ष  हर गोबिंद अग्रवाल ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि देश के लिए जरूरी है एक साथ चुनाव हो समय बचेगा पेसा बचेगा भोजपुरी समाज के संरक्षक  मनोज तिवारी ने वन नेशन वन इलेक्शन के बारे में कहा कि बहुत जरूरी है कि देश का चुनाव एकसाथ हो जिससे देश की एकता प्रदर्शित हो और ये बेहद जरूरी कदम है। इसे जल्द लागू होना चाहिए। गोड़ समाज से हंसः लाल सिदार ने अपनना समर्थन दिया। उरांव समाज के उमाशंकर भगत ने वन नेशन वन इलेक्शन  बहुत अच्छा निर्णय है इससे देश का समय बचेगा। गायत्री परिवार से दौलत चौहान ने कहा कि हम देश के उन्नति के लिए जा रहे सभी निर्णय में देश के साथ है हमारा पूरा समर्थन है।  अग्रवाल समाज से अनिल अग्रवाल ने कहा कि बेहद अच्छा निर्णय है जिसे जल्द लागू करना चाहिए।

सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी दूर की बात सोचते हुए कल के बेहतर भविष्य की बात को सोचते हुए वन नेशन वन इलेक्शन की बात हम लोगो के बीच आया है जिसे हमारा पूरा समर्थन है। सोढ़ी समाज से श्याम नारायण गुप्ता ने वन नेशन वन इलेक्शन  पे अपना समर्थन दिया और इसे जल्द लागू करने कहा  सतनामी समाज के धर्मपाल नारंगे ने वन नेशन वन इलेक्शन को अपना   समर्थन दिया

विधायक गोमती साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन के लिए आये सभी समाज प्रमुख प्रबुद्ध जन  आप सभी यहां आए आकर सार्थक चर्चा करते हुए देश के नए आयाम स्थापित करने ब्यवस्था वन नेशन वन इलेक्शन पे अपनी बात रख कर इसपर अपनी सहमति दिया उसके लिए मैं आप सभी का आभार ब्यक्त करती हूं। देश के लिए अच्छी सोच के साथ बढ़ते कदम में सबका साथ सबका विकास हमारी पार्टी की रणनीति है जिसपर हम हमेशा खड़े रहते है। आगे भी आपके द्वारा दिये गए सुझाव से हम अवगत होकर उसमे अमल करने की कोशिश करेंगे।

 

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….