Advertisement Carousel

पत्थलगांव की बेटी ईशा ने अंडर 15 (कुस्ती) गुजरात में लहराई परचम…

पत्थलगांव ✍️जितेंद्र गुप्ता

पत्थलगांव की बेटी ईशा ने अंडर 15 (कुस्ती) गुजरात में लहराई परचम

गुजरात सरकार द्वारा प्रतिवर्ष खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाता है जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिता सम्मिलित किए जाते हैं इस वर्ष के आयोजन में अंडर 15 राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कु0 ईशा यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त की है। ईशा यादव पूरे जशपुर जिले में अंतरराज्यीय स्तर पर महिला वर्ग कुश्ती में भाग लेने वाली प्रथम महिला प्रतिभागी है।
ईशा यादव की माता-पिता चंद्रमणि यादव , श्रीमती रजनी यादव व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। ईशा यादव एवं जिज्ञासा यादव दोनों बहन है , एवं विगत वर्ष दोनों का सैनिक स्कूल गुजरात के लिए चयन हुआ है, तथा गुजरात सैनिक स्कूल में अध्यनरत है, ईशा एवं जिज्ञासा पढ़ाई के साथ-साथ खेल विद्या में भी रुचि रखती हैं। दोनों बहन विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं। दोनों बेटीयों ने अपने माता-पिता सहित पूरे जशपुर जिले को गौरवान्वित किया है। ईशा ,जिज्ञासा,को शिक्षा विभाग, उनके परिजन, एवं शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा ने संकुल समन्यवक के प्रशिक्षण से पहले लिया बैठक बताया स्कूलों में बच्चो को घर से लेकर स्कूल आने तक उनकी शिक्षा उनके ब्यवहार उनके खेलकूद पे जिम्मेदारी से ध्यान दे ….