पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
घरजियाबथान गोटियांपारा में धूमधाम से अखंड विष्णु सहस्रनाम यज्ञ

पत्थलगांव के ग्राम घरजियाबथान के गोटियां पारा में अखंड विष्णु सहस्रनाम यज्ञ का आयोजन करते हुए धूमधाम से मनाया जा रहा है। जो सोमवार से शुरु होकर बुधवार को नगर कीर्तन कर समापन किया जाएगा शुरुआत सोमवार सुबह बड़े ही धूमधाम से कलश यात्रा निकाला गया। इसमें लगभग सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। अखंड विष्णु नाम महायज्ञ अष्ट प्रहरी का धूमधाम से हुवा आयोजन इस 24 घण्टे चलने वाले अखंड विष्णु नाम यज्ञ में आसपास के गाँव गाँव से अनेक किर्तन मंडली ने आकर अखंड विष्णु नाम यज्ञ में शामिल हुए इस कार्यक्रम के लिए पूरे यज्ञ प्रांगण को खुभ अच्छी तरह से जगमग करती लाइट से सजाया गया था दिन और रात आये सभी भक्तो एवं कीर्तन मंडली के जलपान का इंतजाम गाँव के पूजा समिति ने किया था

ग्राम घरजिया बथान गोटियां पारा में विगत तीन दशको से भी ज्यादा समय से बड़े ही धूमधाम के साथ अखंड विष्णु नाम यज्ञ का आयोजन किया जाता रहा है। सुबह से शाम रात तक लगातार ग्राम वासियों के साथ ही आसपास के गाँव गाँव से इस अखंड विष्णु नाम यज्ञ अष्ट प्रहरी में शामिल होने भक्त पहुच रहे है। पूजन और अखंड कीर्तन में भक्तो का उत्साह देखते बनता है। हर एक व्यक्ति अपने-अपने मन में प्रार्थना लेकर भगवान श्री हरि के श्री चरणों में अर्पित हो रहे है। और राधा कृष्ण भगवान से अपने लिए अपने घर परिवार जनों के मंगल कामना के लिए आशीर्वाद मांगते है। गाँव की महिलाएं हाथ मे आरती की थाल लिए यज्ञ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही थी इस अखंड विष्णु अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में महेश कुमार यादव एवं उनकी धर्म पत्नी ने पूजा अर्चना की

इस अखंड नाम विष्णु महायज्ञ में ग्राम इला से आये टिपेन्द्र यादव ने बताया की आसपास के गाँव गाँव से अनेक कीर्तन मंडली सोमवार रात्रि से कीर्तन करने पहुचा है। ये हमारा सौभाग्य है कि हम यज्ञ स्थल में पहुँच कर भगवान के इस नेक कार्य मे सम्मलित हो पाए

ग्राम घरजिया बथान गोटियाँ पारा के अखंड विष्णु नाम यज्ञ समिति ने बताया कि ये महायज्ञ सोमवार सुबह को शुरू हुआ था जिसका समापन बुधवार को किया जाएगा इस कार्यक्रम में सभी गाँव वालों के साथ अन्य आसपास गाँव के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए । दूर दूर से अनेक कीर्तन मंडली ने आकर इस महायज्ञ में बारी बारी से कीर्तन करते रहे।

इस कार्यक्रम में डी आर यादव, तीर्थ मोहन यादव, छत्रमोहन यादव, ललित मोहन यादव, पवित्र मोहन बेहरा, दिलेश्वर प्रसाद ऋषि बेहरा, डी आर बेहरा, बेनु पानी यादव कलेश्वर यादव, फटे राम टेकचंद यादव रत्नेश यादव, खेमसागर यादव, पंकज बेहरा नरेंद्र बेहरा, जनक बेहरा जालंधर यादव, कुलोमणि यादव, महेश पोलाई, चंद्र शेखर ओम प्रकाश यादव चूड़ामनी यादव जगरनाथ यादव शंकर बेहरा संजय बेहरा गुणों राम हुरदा यादव धनपति यादव बिशेसवर यादव धर्मेंद्र यादव राजेश दीपक दिनेश डमरू सहित अन्य धर्म प्रेमीयो के साथ ही अनेक कीर्तन मंडली की उपस्थिति रही।
























