पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में न्यायालय परिसर में योग शिविर का आयोजन
पत्थलगांव में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर तालुका विधि सेवा समिति के तत्वाधान में पत्थलगांव न्यायालय परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में संतोष कुमार तिवारी जिला न्यायाधीश, बजरंग शर्मा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष, मोहन यादव अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष, राजेंद्र होता ,घनश्याम बेहरा ,सुरेंद्र कच्छप, सहित कोर्ट के दर्जनों स्टाफ ने योग शिविर में हिस्सा लेते हुए “करो योग ,रहो निरोग “के नारे को चरितार्थ किया। सुबह से ही न्यायालय परिसर पत्थलगांव में योग शिविर के आयोजन को लेकर काफी उत्सुकता रही। पत्थलगांव की योग प्रशिक्षक टिंकू अग्रवाल व मुकेश अग्रवाल द्वारा योग, प्रणायाम की बारीकियां व लाभ के बारे में समझाते हुए योग करवाया गया ।योग से होने वाले लाभों की समझ जैसे-जैसे बढ़ रही है लोग तेजी से योग को अपनाने लगे हैं। योग प्रशिक्षक टिंकू अग्रवाल ने योग के साथ प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया इसमें सलभासन,उत्तानपादासन ,वृक्षासन ,ताड़ासन, पवनमुक्तासन सहित कपालभाति प्राणायाम ,अनुलोम विलोम प्राणायाम ,भस्त्रिका प्राणायाम, भ्रामरी ,उदगीत वाह्य प्राणायाम के सभी बारीकियां को विस्तार पूर्वक बताते हुए करवाया गया। टिंकू अग्रवाल ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय जीवन पद्धति है जिसके माध्यम से शरीर मन और मस्तिष्क को पूर्णतया स्वास्थ्य किया जा सकता है हमें प्रतिदिन अपने शरीर के लिए 30 मिनट योग और प्राणायाम करना चाहिए जिससे हमारे शरीर में कभी भी कोई रोग लगने की संभावना नहीं रहती है।
आज के योग शिविर में योग प्रशिक्षक मुकेश अग्रवाल ने कहा कि योग कोई धर्म नहीं है बल्कि विज्ञान है इसमें शरीर ,मन और आत्मा को जोड़ने का विधान है हम यदि योग व प्राणायाम करेंगे तो शरीर में लगने वाले रोग अपने आप ही दूरी बनाएंगे ।आज के योग शिविर में जिला न्यायाधीश संतोष तिवारी ने “करो योग ,रहो निरोग “के नारे को चरितार्थ करते हुए योगाभ्यास किया उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सुबह योग करता है उसके निकट रोग नहीं आता है।अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बजरंग शर्मा ने कहा कि सुबह हो या शाम रोज कीजिए योग निकट ना आपाएगा आपके कोई रोग हमें प्रतिदिन योग के साथ सुबह की शुरुआत करनी चाहिए ।अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष मोहन यादव ने कहा कि स्वयं को बदलो जग बदलेगा योग से सुखमय हर दिन खिलेगा ।वही हमें योग के साथ-साथ अपने खान-पान पर भी ध्यान देना चाहिए।
























