Advertisement Carousel

गुरु पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे- पवन साय….

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

 

गुरु पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे= पवन साय….

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव के द्वारा श्री गुरुजी सेवा सदन संघ कार्यालय पत्थलगांव में श्री गुरु पूजन का कार्यक्रम 15 जुलाई 2025 दिन मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक रखा गया है जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्री पवन साय जी (संघ प्रचारक)प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा का बौद्धिक प्राप्त होगा

संघ का 100 वर्ष पूर्ण होने वाला है आने वाले विजयदशमी को संघ को 100 वर्ष पूरा हो जाएगा इस निमित्त संघ के अनेकों प्रकार के कार्यक्रम होने वाले हैं जिसमें प्रदेश से लेकर के अखिल भारतीय अधिकारियों का प्रवास पत्थलगांव में होने वाला है
इसी बीच में पवन साय जी का भी प्रवास गुरु पूजन कार्यक्रम के निमित्त हो रहा है संघ अपना गुरु परम पवित्र भगवा ध्वज को मानता है और सभी स्वयंसेवक इसी ध्वज के सामने वर्ष भर में एक बार धन राशि का समर्पण करते हैं और इसी धनराशि से संघ का वर्ष भर की गतिविधियां चलती है संघ किसी प्रकार से बाहरी चंदा या सरकारी फंड नहीं लेता है संघ के स्वयंसेवक ही वर्ष भर में एक बार भगवा ध्वज के सामने धनराशि समर्पण करता है इसीलिए संघ को विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन तथा विश्व का सबसे बड़ा संगठन कहते है।

संघ देश के लिए एवं समाज के लिए कार्य करने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता है देश में किसी प्रकार के विपदा एवं विपत्ति आने पर संघ हमेशा आगे रहता है हाल ही देखने को मिला अहमदाबाद में हुए विमान हादसा में संघ के स्वयंसेवक अनेको प्रकार के सेवा कैंप लगाकर रक्तदान करके घायलों के परिवार वालों को भोजन पैकेट प्रदान करना और अनेक प्रकार के सेवक कार्य में लगे हुए थे
उड़ीसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा में मानव श्रृंखला बनाकर के आपातकालीन गाड़ियों को सुविधा अनुरूप पार करवाते हैं अधिक भीड़ के कारण बुजुर्ग लोगों की सहायता करते हैं भीड़ के चलते कुछ लोग घायल हो जाते हैं जिन्हें एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल तक पहुंचाया जाता है ऐसे और अनेको प्रकार के सेवा समाज के लिए संघ कार्य करता आ रहा है.

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….