पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
जोगपाल पब्लिक स्कूल में गरबा कम्पीटीशन स्कूल की 4 टीम ने लिया भाग काबेरी टीम बनी विजेता सतलुज की टीम ने पाया दूसरा स्थान

जोगपाल पब्लिक स्कूल के गरबा स्कूल कम्पीटीशन कार्यक्रम में जोरदार गरबा नृत्य के साथ स्कूली छात्रों ने अपनी प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरा सुबह 10 बजके कार्यक्रम की शुरुआत मा दुर्गा को धूप दीप दिखाकर फूल माला पहना कर किया गया ततपश्चात गरबा नृत्य के जजेस को पुष्पगुच्छ देकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई कुल जोगपाल स्कूल से कुल चार टीम बनाकर सतलूज, काबेरी, महानदी ,एवं नर्मदा की टीम ने अपनी प्रस्तुति पेश की जिसमे काबेरी की टीम को ज्यादा अंक मिला और वो विजेता बनी। इस गरबा कम्पीटीशन में कुल चार जज श्री मति गायत्री शर्मा, श्रीमती जशबीर कौर, प्रिंसिपल विनय रॉय, एवं जितेन्द्र गुप्ता रहे जिन्होंने टीम के छात्रों के सभी प्रस्तुति को ध्यान में रखकर अंक दिया जिसमें काबेरी टीम विजेता बनी और 3 अंक कम पाकर सतलुज की टीम दूसरे स्थान में रही

काबेरी टीम के छात्रों ने टीचर स्टाफ के साथ वीनिंग साइन बनाकर खूब खुशी का इजहार किया खूब वाहवाही बटोरी छात्राओं की खुशी को देखकर ये अंदाला लगाया जा सकता है कि किसी भी कम्पीटीशन में जीत के क्या मायने होते है जीत का अपना ही मजा है उसी जीत के साथ जोगपाल पब्लिक स्कूल की टीम काबेरी नाचते हुए खुशी का इजहार किया

जोगपाल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल विनय रॉय ने छात्रों से कहा किसी भी कम्पीटीशन में जीत और हार उसका अहम हिस्सा है अपना 100 परसेंट देना चाहिए जीत और हार लगा रहता है कई बार हार कर भी सीखा जाता है और जो हारता है वही बाद में अपनी गलतियों में सुधारकर आगे जीत हाशिल करता है। आप सभी ने बेहतरीन कार्यक्रम पेश किया है।

गरबा कम्पीटीशन के जज जितेन्द्र गुप्ता ने गरबा की विजेता टीम काबेरी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने अच्छी प्रस्तुति दिया है जिसके कारण आप विजेता बने है। स्कूल की पढ़ाई के बीच मे इतना समय निकाल कर गरबा कार्यक्रम करना बड़ी बात है क्योंकि इसे सीखने के लिए समय लगता है। इन कार्यक्रमों से आप सभी को ऊर्जा मिलती है जो आगे आप लोगो को फायदा होगा जितने वाली टीम के साथ सभी भाग लिए टीम के छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को ढेर सारी शुभकामनाएं

जोगपाल पब्लिक स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर मनजोत सिंह भाटिया ने कहा कि नवरात्र पर्व पर गरबा कार्यक्रम इसका अहम हिस्सा है इससे स्कूली छात्राओं में पढाई से अलग कुछ नया करबे का मौका मिलता है यही कारण है कि जोगपाल स्कूल समय समय मे त्योहारों के हिसाब से कार्यक्रम करते रहा है।
























