Advertisement Carousel

बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन युगल जोड़ी में विजेता बने धरमजयगढ़ के प्रशांत अलबिनुस….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव में चल रहा बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन युगल जोड़ी में विजेता बने धरमजयगढ़ के प्रशांत अलबिनुस

इंडोर स्टेडियम में दो दिनों से चल रहा बैडमिंटन युगल प्रतियोगिता का हुवा समापन फायनल मैच के लगातार तीन सेट में चले मैच में धरमजयगढ़ की युगल जोड़ी प्रशांत अलबिनुस की जोड़ी ने सीतापुर के निशांत एवं आर्यन की जोड़ी को हरा कर विजेता बने तीनो सेट बड़े ही रोमांचक रहे फायनल की तरह ही मैच देखने को मिला कभी भी कोई भी मैच जीत सकता था कि तरह मैच चलता रहा तीसरे सेट में धरमजयगढ़ की टीम ने वापसी करते हुए ट्राफी पे अपना कब्जा बनाया दो दिनों में कुल 32 टीम ने हिस्सा लिया था मंगलवार की रात को फाइनल मैच के विजेता टीम को पत्थलगांव प्रेस क्लब के अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता ने बैडमिंटन ट्राफी सौंपते हुए उन्हें अच्छे खेल भावना से खेलते हुए फायनल जितने पर बधाई दिया कहा युवाओं को खेल में आगे रहना चाहिए अंत मे जीतता एक ही टीम है। हारने वाले को निराश नही होना चाहिए फिर से और मेहनत कर आगे बढ़ने की सोच कर खेलिये इन प्रतियोगिताओ के होने से जित के साथ खेल का नाम आगे बढ़ता है।

बैडमिंटन प्रतियोगिता के आयोजन रिक्की राहुल ने फायनल मैच में धरमजयगढ़ की टीम के बिजेता बनने पर बधाई देते हुए कहा कि बैडमिंटन प्रतियोगिता कराने का मुख्य मकसद है कि हमारे  क्षेत्र से भी अच्छे खिलाड़ी निखर कर आगे बढ़े दर्शकों के बीच मैच खेल कर खुद को मजबूत बनाये और ग्रामीण स्तर से आगे बढ़ते हुए बैडमिंटन में नाम कमाए

ललित यादव ने सभी बैडमिंटन खिलाड़ियों को कहा कि ये खेल दिमाग के साथ ताकत का है। जो ज्यादा देर तक लड़ेगा वो विजेता बनता है। इसी तरह खेल भावना से बैडमिंटन खेल कर अपने खेल को आगे ले जाए

इस पूरे बैडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान मुख्य रूप से रिक्की राहुल, मोहन यादव,  कमलेश, उदय, जानशन, हेमन्त, आलोक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल,प्यारेलाल, दुर्गा ,राधे डहरिया, लालू, लछमण मिर्रे, अजय यादव, संजय यादव  , गुलशन,  सहित अन्य लोग शामिल रहे जिन्होंने दो दिनों तक प्रतियोगिता में अपना समय दिया

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने ईब व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य का किया भूमिपूजन किया ईब व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार से बढ़ेगी सिंचाई सुविधा, किसानों की आय को मिलेगा संबल…