Advertisement Carousel

सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल एनुवल डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम विधायक गोमती साय की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न…

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल एनुवल डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम विधायक गोमती साय की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न

सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के एनुवल डे सेलिब्रेशन विधायक श्रीमती गोमती साय की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुवा विधायक गोमती साय का सेंट जेवियर्स स्कूल पहुचने पर स्कूल बेंड ने शानदार स्वागत करते हुए मुख्य द्वार से कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया मंच में विधायक गोमती साय का फादर सुनिल खलखो ने पुष्प गुच्छ मोमेंटो एवं साल ओढा कर स्वागत किया मण्डल अध्यक्ष अंकित बंशल पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल का भी पुष्प गुच्छ मोमेंटो और साल पहना कर स्वागत किया गया


ततपश्चात कार्यक्रम स्थल में गोमती साय, अंकित बंशल, सुनील अग्रवाल, डॉक्टर फादर अल्फ्रेड टोप्पो, सुनील खलखो, डाक्टर जेम्स मिंज, सिलास टोप्पो ने दीप प्रज्वलित किया


सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल सेलिब्रेशन डे में कुल 23 कार्यक्रम पेश किए गए जो सभी एक से बढ़कर एक थे। स्कूली बच्चो ने सभी धर्मों का सम्मान करने स्वछता का संदेश बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ के सन्देश दिए साथ में अपनी संस्कृति को जानते हुए उसे अपनी भाषाओं में समझाते हुए कार्यक्रम पेश किए गए खासकर छोटे बच्चो के द्वारा प्रस्तुत किये गए डांस को खूब सराहा हाथों में रंग बिरंगे रिबन लिए खूब मस्ती के साथ नाचते बच्चो को देखते बन रहा था छत्तीसगढ़ से लेकर मिजोरम तमिल, कर्नाटका, असम एवं अन्य राज्यो की पारम्परिक वेशभूषा पहने हूए छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम पेश कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया स्कूल के सभी क्लास के छात्र छात्राओं ने बारी बारी से स्टेज में आकर तेज तर्रार अंग्रेजी बोलते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि से लेकर सभी आये गेस्ट के सम्मान में बाते कहि।

एनुवल सेलिब्रेशन डे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती गोमती साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि बहुत अच्छा लगा इस कार्यक्रम में आकर बच्चो ने अपने नाट्य कला एवं डांस के के द्वारा अनेक तरह के सामाजिक ,स्वास्थ्य, स्वछता अपनी संस्कृति से लेकर अन्य राज्यों की संस्कृति एवं देशभक्ति को दिखाया जो अध्दबुध है। मैंने सभी धर्मों को पढा है। हम लोग आदिवासी मूल से आते है मैं जंगलों के बीच से यहां तक का सफर किया है। आप स्कूलों में आदिवासी कल्चर को भी बताए भारत को आजादी दिलाने में आदिवासी समुदाय का भी भरपूर सहयोग रहा है। वे अपने तरीके से लड़ाई लड़ने को जाने जाते थे उनमें से मुख्य बिरसा मुंडा भी थे जो हमारे झारखंड राज्य से थे स्कूलों के बच्चो को अंग्रेजी के साथ हिंदी भी समझनी चाहिए प्राचार्य सुनील खलखो का स्कूल बहुत अच्छा है। मुझे इस कार्यक्रम में आकर अच्छा लगा और भी आगे आती रहूंगी।

सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य सुनील खलखो ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती गोमती साय ने हमारा निमन्त्रण स्वीकारा और हमारे मुख्य अतिथि के रूप में हमारे बीच मौजूद रहे। हम उनके बहुत आभारी है। स्कूल सेलेब्रेशन कार्यक्रम में बच्चो के द्वारा स्थानीय , सांस्कृतिक, सामाजिक, एवं देशभक्ति के अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किया है। जिसके लिए स्कूल के शिक्षक और छात्र छात्राओं ने अथक मेहनत किया है। जिस तरह आप सभी जानते है कि हमारे स्कूल के बेंड ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर में अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। यहां मौजूद सभी अभिभावक ही स्कूल के ताकत है। आप के बच्चो की पढ़ाई को अब्बल रखने हमारा प्रयास निरन्तर जारी रहेगा।

सेलिब्रेशन डे के गेस्ट डॉक्टर फादर अल्फ्रेड टोप्पो जो येसु समाज के मध्यप्रदेश कार्यक्षेत्र के प्रमुख है। उन्होंने एनुवल सेलिब्रेशन डे में अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि स्कूल के रंगारंग कार्यक्रम में गेस्ट बनने से गौरान्वित हु। कार्यक्रम स्थल के बैकग्राउंड में लिखे गए शब्दो की ब्याख्या करते हुए बताया एजुकेशन फॉर होप फील्ड फिवचर शिक्षा ही भविष्य बनाता है। किसी भी स्कूल का नाम उसके छात्र छात्राओं के द्वारा पढ़ाई के क्षेत्र में बढ़ते हुए कदम से ही मिलता है। स्कूल ही छात्र छात्राओं का भविष्य बनाने में मदद करता है। जितना स्कूल का काम पढ़ाना लिखाना है उतना ही अभिभावकों का भी कर्तब्य है कि अपने बच्चो को आगे बढ़ने में हर सम्भव मदद करें। अपने बच्चो को मोटिबेट करते रहे अच्छे संस्कार दे

सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल एनुवल सेलिब्रेशन डे के कार्यक्रम में लगभग 4 हजार लोगो की संख्या रही पूरा स्कूल मैदान खचाखच भरा रहा जिसमे स्कूली बच्चो के साथ अभिभावको के साथ सेंट जेवियर्स हिंदी मीडियम स्कूल के फादर अनुप तिग्गा, फादर राबर्ट तिग्गा, दीपक तिर्की, सेबास्टियन लकड़ा, विरेन्द्र खलखो, कश्मीर एक्का प्रीतम प्रकाश पन्ना, बिमल धुर्वे, अमर महतो नरेश यादव, डॉक्टर अनिता मिंज, डॉक्टर शकुंतला निकुंज होलिक्राश हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल पुष्पा एक्का, एवं अन्य मौजूद रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

मुख्यमंत्री निवास बगिया में श्री रामनवमी महायज्ञ का भव्य आयोजन, चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियां पूरी, सत्य सनातन धर्म, देवी संत समाज द्वारा किया जा रहा है आयोजन, जुटेंगे हजारों श्रद्धालु…