Advertisement Carousel

पत्थलगांव में शतरंज प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न, हर्ष साहू रहे प्रथम…

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव में शतरंज प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न, हर्ष साहू रहे प्रथम

पत्थलगांव। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में विकासखंड स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन करते हुए हर्ष साहू ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि विराट यादव, सतीश तिग्गा, राधेश्याम, नमन शर्मा, सुखसागर, तीरथ नाग और सचिन टोप्पो विजयी प्रतिभागियों की सूची में शामिल रहे।कार्यक्रम में बतौर अतिथि जिला महामंत्री भाजपा मनीष अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष संजय लोहिया, मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल, मंडल महामंत्री नरेश यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरुण यादव, भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र अग्रवाल एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्य की विशिष्ट उपस्थिति रही। इसके अलावा क्षेत्र के समस्त प्रधान पाठक एवं व्यायाम शिक्षक भी प्रतियोगिता में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। प्रतियोगिता के सफल संचालन में शतरंज संघ के जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता और विद्यालय के पीटीआई अनिल श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही। दोनों ने प्रतिभागियों को नियम, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा सभी विजयी एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि अंकित बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि 10 जनवरी को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन पत्थलगांव में किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की विधायक गोमती साय सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेल को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अंकित बंसल ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने पत्थलगांव में एक आधुनिक स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की है, जिसके पूरा होने पर क्षेत्र के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल सुविधाएँ मिलेंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पत्थलगांव खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने कहा कि शतरंज एक ऐसा खेल है जो बच्चों में एकाग्रता, धैर्य, रणनीतिक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करता है। जिले में इस खेल का व्यापक विस्तार आवश्यक है ताकि अधिक से अधिक बच्चे इस बौद्धिक खेल से जुड़ सकें। संजय लोहिया ने शतरंज संघ और विद्यालय प्रबंधन को प्रेरणादायी आयोजन के लिए धन्यवाद दिया तथा भविष्य में और भी बड़े स्तर पर ऐसी प्रतियोगिताओं की आवश्यकता जताई।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने ईब व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य का किया भूमिपूजन किया ईब व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार से बढ़ेगी सिंचाई सुविधा, किसानों की आय को मिलेगा संबल…