Advertisement Carousel

जोगपाल पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस के पहले दिन का भव्य आयोजन…

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

जोगपाल पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस के पहले दिन का भव्य आयोजन

जोगपाल पब्लिक स्कूल, पत्थलगांव के विशाल स्कूल ग्राउंड में शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 को प्रातः 09:30 बजे वार्षिक खेल दिवस का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। खेल ग्राउंड का नाम अनिमेष कुजूर ग्राउंड रखा गया अनिमेष कुजूर जशपुर जिले के कुनकुरी के एक गांव कमतरा के रहने वाले हैं उत्तरी छत्तीसगढ के एक आदिवासी युवक, जो कभी आर्मी भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के साथ दिनभर दौड़ लगाता थे. उन्होने 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है.

5 जुलाई को तब इतिहास रचा गया, जब 22 वर्षीय अनिमेष कुजूर ने ग्रीस में आयोजित “ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट एंड रिले मीटिंग” एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ मात्र 10.18 सेकंड में पूरी कर ली. इस उपलब्धि के साथ अनिमेष ने गुरिंदरवीर सिंह के 10.20 सेकंड के पिछले भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया. कार्यक्रम की शुरुआत मसाल दौड़ से हुई उसके पश्चात विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों के आत्मीय स्वागत से हुई। इसके पश्चात ध्वजारोहण और मशाल प्रज्वलन के साथ खेल दिवस का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत पाथलगांव के उपाध्यक्ष  अजय बंसल जी रहे। विशेष अतिथि के रूप में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता  रमेश तिवारी तथा जिला एथलेटिक एसोसिएशन, जशपुर के अध्यक्ष एवं सरपंच कमतरा  अभिषेक कुजूर जी उपस्थित रहे। माननीय अतिथि के रूप में जोगपाल पब्लिक स्कूल स्कूल के अध्यक्ष कुलवंत सिंह भाटिया (पूर्व उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत एवं  अध्यक्ष,) विद्यालय की डायरेक्टर सरनजीत सिंह भाटिया जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

खेल दिवस के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट का सुंदर प्रदर्शन किया गया, जिसमें विभिन्न हाउस के छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और एकता का परिचय दिया।

दिन भर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में 50 मीटर दौड़ , 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, बुक बैलेंसिंग रेस, स्पून रेस, ऑब्सटेकल रेस, फ्रॉग, रेस डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, हाई जंप, लॉन्ग जंप जैसे खेल शामिल रहे। तथा अन्य मनोरंजक खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रत्येक प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी गति, संतुलन, सहनशक्ति और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिक्षकों और अभिभावकों ने खिलाड़ियों का तालियों और उत्साहवर्धन से मनोबल बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

खेल प्रतियोगिताओं के समापन पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के साथ विद्यालय के प्रिंसिपल विनय राय, एडमिनिस्ट्रेटर मनजोत सिंह भाटिया, शिक्षक, शिक्षिकाएं, अभिभावक और विद्यार्थी शामिल रहे। इस प्रकार जोगपाल पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेल दिवस का पहला दिन अनुशासन, उत्साह और यादगार पलों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने ईब व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य का किया भूमिपूजन किया ईब व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार से बढ़ेगी सिंचाई सुविधा, किसानों की आय को मिलेगा संबल…