रायपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता
सरसंघचालक मोहन राव भागवत का छत्तीसगढ़ में 2 दिन का प्रवास
जिसमें प्रथम दिवस में एम्स सभागार में युवा संवाद का कार्यक्रम निश्चित किया गया था । जिसमें छत्तीसगढ़ प्रांत के सभी जिलों से चयनित युवा आमंत्रित किए गए थे , जिसमें सभी युवाओं की जिज्ञासा का समाधान किया गया । कई विशिष्ट प्रश्नों का उत्तर सरसंघचालक जी से प्राप्त हुआ । स्थानीय जिले से चार स्वयंसेवको का चयन किया गया था , जिसमें पत्थलगांव नगर से पवन अग्रवाल , कांसाबेल से कृष अग्रवाल एवं संस्कार गुप्ता तथा बगीचा से लोकनारायण का चयन किया गया था । पूरे छत्तीसगढ़ प्रांत से कुल 200 युवाओं की उपस्थिति रही , जिसमें हर कार्य क्षेत्र के युवा सम्मिलित थे जो तरुण व्यवसाई / डॉक्टर / इंजीनियर / शिक्षक तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों के युवा उपस्थित रहे । लिंक के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रांत के युवाओं द्वारा डेढ़ सौ प्रश्न किए गए थे जिन्हें सूक्ष्म बनाकर 3 घंटे के प्रश्नकाल में संपन्न किया गया एवं प्रत्येक प्रश्नों का सटीक उत्तर देकर माननीय सरसंचालक जी ने सभी युवाओं को संतुष्ट किया । संघ प्रमुख मोहन भागवत जी ने देश के विकास के लिए युवाओं के उत्साह को अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आवश्यक बताया । युवा संवाद के कार्यक्रम के पश्चात संघ प्रमुख मोहन भागवत जी सोनपैरी में आयोजित हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में उपस्थित हुए , जहां उन्होंने कहा कि ; “समाज के संकटों की चर्चा चलती है । संकटों के हिसाब किताब तक ठीक है लेकिन संकटों के उपायों की समाज में अधिक चर्चा चलनी चाहिए । हमारे सामने जितने संकट हैं, उनके उपाय हमारे पास हैं । हम ठीक रहें तो कोई संकट हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता । ये ताकत हिंदू समाज में है ।” प्रवास के दूसरे दिन श्री राम मंदिर (रायपुर) में सामाजिक समरसता की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई , जिसमें सभी समाज के प्रमुख उपस्थित हुए…!!


























