पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता
जशपुर जिले को मिला राज्य कबड्डी संघ से मान्यता जिले के खेल प्रतिभावों को बड़े टुन्नामेन्ट में खेलने का मिल सकेगा अवसर
जशपुर जिले के खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है कि जिला कबड्डी संघ जशपुर को छत्तीसगढ़ राज्य कबड्डी संघ सेअब मान्यता प्राप्त हो गया है। अब जिले में कबड्डी खेल में विकास, खिलाड़ियों के चयन उनके प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन को नई दिशा मिलेगी जिससे खिलाड़ियों को ज्यादा तबज्जो मिल सकेगा
मान्यता मिलने पर जिला कबड्डी संघ जशपुर का गठन किया गया, जिसमें पत्थलगांव के सुनील अग्रवाल को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष और धनुराम यादव को जिला सचिव पद में नियुक्त किया गया उनके नियुक्त होने पर , खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के साथ क्षेत्र वासियों में काफी हर्ष ब्याप्त है।

जशपुर जिले के कबड्डी संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने अबतक न्यूज से बात करते हुए कहा कि अब जिले के ग्रामीण स्तर व शहरी क्षेत्रों के खेल प्रतिभाओं को आगे लाने की प्राथमिकता होगी. कबड्डी खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण, उनके चयन ट्रायल, जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के पूरे अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. साथ ही स्कूल-कॉलेज स्तर पर कबड्डी के खेल को बढ़ावा देने हेतु विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

वरिष्ट अधिवक्ता मोहन यादव ने जशपुर जिले को राज्य कबड्डी संघ से मान्यता मिलने पर कहा कि अब खिलाड़ियों को ज्यादा बेहतर प्रशिक्षण खेल में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकेंगे संघ के पदाधिकारी, खिलाड़ी, को शुभकामनाएं देते हुए जशपुर जिले के कबड्डी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी

सचिव धनुराम यादव ने कहा कि राज्य कबड्डी संघ से मान्यता मिलना हमारे जिले के लिए बड़ी बात है। हम काफी खुश है जिले के खिलाड़ियों को अब आधिकारिक रूप से जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का पूरा अवसर मिल सकेगा, जशपुर जिले का खेल मानचित्र पर नाम अधिक मजबूत होगा।

9 जनवरी से 11 जनवरी 2016 तक 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर (महिला/पुरुष) कबड्डी चैम्पियनशिप कोरबा में आयोजित है जिसके लिए 7 जनवरी 2026 को स्वामी आत्मानन्द स्कूल पत्थलगाँव में अपरान्ह 2 बजे से ट्रायल रखा गया है जिसमें जिले भर के प्रतिभावान कबड्डी खिलाडियों को शामिल होने की अपील की गई है। सभी चयनित खिलाड़ियों के रहने व खाने की व्यवस्था जिला कबड्डी संघ की ओर से किया जाएगा उनके ट्रायल हेतु खिलाड़ी अपना जन्मप्रमाण पत्र, आधार कार्ड मूलप्रति, 2 पासपोर्ट साइज फोटो व किट लाना अनिवार्य है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9406057982 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
























