पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता
स्व.शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव स्व. हीरालाल राणा की स्मृति में डियूस बाल टी 20 क्रिकेट टुन्नामेन्ट का समापन जशपुर बलास्टर की टीम बनी विजेता

पत्थलगांव के हाई स्कूल में 3 जनवरी से चल रहे टी 20 डियूस बाल क्रिकेट टुन्नामेन्ट का समापन मुख्य अतिथि जिला पंचायत के उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव की उपस्थिति में किया गया जशपुर से कुल चार टीम का सलेक्शन कर उन्हें आपस मे खिलाया गया जिसमें राज्य स्तर तक खेल चुके क्रिकेट खिलाड़ी शामिल रहे बुधवार के फायनल मैच में जशपुर ब्लास्टर की टीम ने जशपुर ड्रेगन की टीम को 6 रन से हराकर मुकाबला जीतते हुए ट्राफी में कब्जा बनाया फायनल पहुचे दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया और अच्छी खेल भावना का परिचय दिया फायनल जितने वाले खिलाड़ियों को एवं रनरअप टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने ट्राफी प्रदान कर जशपुर जिले का नाम रोशन करने पर बधाई भी दिया उन्होंने कहा कि आज जीते कोई भी पर नाम जशपुर का ही होगा जिससे सभी ने ताली बजाकर स्वागत किया उन्होंने कहा कि मुझे आप सभी ने मुख्य अतिथि बनाया उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

इस कार्यक्रम में पीएमश्री स्कूल के बालिकाओं ने योग अभ्यास कार्यक्रम पेश किया जिसे देखने पर सभी मंचासीन अतिथियों एवं मौजूद क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ अन्य सभी ने जोरदार ताली बजाकर बालिकाओं के योगा कार्यक्रम की तारीफ की।

क्रिकेट खिलाड़ीयो एवं क्रिकेट प्रेमियों के लिए काफी अच्छा रहा जहां फायनल मैच के रोमांच का भरपूर लुफ्त उठाया मुख्य अतिथि के साथ मंचासीन अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया

सभी चार क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ महिला क्रिकेट खिलाड़ियो को जिन्होंने जशपुर का नाम आगे बढाया है। उन्हें भी मोमेंटो देकर होशला बढ़ाया जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव एवं स्वर्गीय हीरालाल राणा के स्मृति में कराए गए टी 20 क्रिकेट के शानदार समापन पे जशपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एलडी बंजारा ने कहा की क्रिकेट आज गाँव गाँव का मुख्य खेल बन चुका है। जिसमे युवा काफी जोर शोर से खेल रहे है। आज के इस कार्यक्रम में पहुचे मुख्य अतिथि ल शौर्य प्रताप सिंह जूदेव एवं सभी अतिथियों केसाथ आयोजन समिति के साथ सभी क्रिकेट खिलाड़ियों एवं क्रिकेट प्रेमियों का आभार जिन्होंने क्रिकेट खिलाड़ीयो का हौशला बढाया
























