Advertisement Carousel

धान खरीदी केंद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश, किसानों से मिलकर…..

जशपुरनगर✍️जितेन्द्र गुप्ता

लुड़ेग के धान खरीदी केंद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश, किसानों से मिलकर…..

 

किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत अध्यक्ष  सालिक साय ने जिले के लुड़ेग धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर धान खरीदी की जमीनी स्थिति की जानकारी ली और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं।श्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि मानते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखा जाए तथा किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

धान केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने तौल प्रक्रिया, रिकॉर्ड संधारण, बैठने की व्यवस्था, पीने का पानी, छाया और साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि किसानों को केंद्र पर सम्मानजनक और सुव्यवस्थित वातावरण मिलना चाहिए,
श्री साय ने स्पष्ट किया कि धान की तौल के बाद भुगतान प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए, जिससे किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि किसान संतुष्ट रहें और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो।

समस्या मिलने पर तत्काल समाधान के निर्देश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि यदि किसी किसान को किसी प्रकार की समस्या आती है, तो उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के अवसर पर समिति के कर्मचारी, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…