Advertisement Carousel

अवैध शराब पर पुलिस की सख्त कार्यवाही – पुलिस ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार…

धमतरी✍️जितेन्द्र गुप्ता

अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की सख्त कार्यवाही – अर्जुनी पुलिस ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

साहू पेट्रोल पंप के पास 30 पौवा देशी शराब सहित छोटा हाथी वाहन कुल कीमती 5,02,800/- रूपये किया गया जप्त

थाना अर्जुनी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज – आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

एसपी धमतरी के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध निरंतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति साहू पेट्रोल पंप की ओर अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही थाना अर्जुनी पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्राम आमदी, साहू पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण इस प्रकार है-
एकमचंद कुर्रे, पिता किसन कुर्रे, उम्र 19 वर्ष
हुमन निर्मलकर, पिता अगेश्वर निर्मलकर, उम्र 22 वर्ष
दोनों निवासी – कंवर चौकी कंवर, थाना गुरूर, जिला बालोद (छ.ग.)
आरोपियों के कब्जे से—
30 पौवा देशी शराब, अनुमानित कीमत 2,800/-रूपये
01 छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG-24-V-8599, अनुमानित कीमत 5,00,000/-रूपये
कुल जप्त मशरूका कीमत 5,02,800/-रूपये
जप्त किया गया।

उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए धमतरी पुलिस ने कल ही 12.5 किलोग्राम गांजा जप्त कर दो युवक एवं एक युवती को गिरफ्तार किया था, जिससे नशे के अवैध नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…