Advertisement Carousel

जिला स्तरीय वर्चुअल बैठक कार्यवाही विवरण आज दिनांक 29-01-2026 को विकास खंड अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के साथ वर्चुअल बैठक के माध्यम से जिला स्तरीय समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा किया गया ….

जशपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

जिला स्तरीय वर्चुअल बैठक कार्यवाही विवरण
आज दिनांक 29-01-2026 को विकास खंड अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष  के साथ वर्चुअल बैठक के माध्यम से जिला स्तरीय समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा किया गया
1- जिला स्तरीय पदोन्नति -जशपुर जिले में लंबे समय से लंबित पदोन्नति के संबंध में निर्णय लिया गया कि दिनांक 05-02-2026को जिला शिक्षा अधिकारी महोदय से मुलाकात कर समय सारिणी जारी करने व एक निश्चित समय में पदोन्नति आदेश जारी करने के अल्टीमेटम दिया जाएगा
2- मध्याह्न भोजन के संबंध मेंवर्तमान में रसोईया संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं ऐसे में प्रधान पाठक पर दबाव है कि mdm सुचारु रूप से चले परंतु भोजन बनाने के लिए कोई न कोई व्यक्ति तो चाहिए न
वर्तमान माह में भोजन पकाने के कार्य में लगे रसोइयों को मानदेय जारी किया जाए
3- समायोजन शाला के संबंध में -वर्तमान में युक्तियुक्त करण के तहत बहुत से शालाओं का समायोजन हुआ है जिसके कारण उनके pfms खाते राशि निरंक है
जिस शाला में समायोजित हुआ है वहां से भी आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है
जिसके लिए एक आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी महोदय से निवेदन करेंगे
4- संगठन की सदस्यता अभियान के संबंध में -जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी विकास खंड अध्यक्षों को निर्देशित किया गया की सदस्यता अभियान को गति देते हुए विधिमान्य सदस्यों की सूची उपलब्ध कराते हुए जिला,प्रांत का अंशदान राशि जिला के खाते में जमा करें
बैठक में अजय कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष जशपुर, प्रेमशंकर यादव विकास खंड अध्यक्ष कांसाबेल,भरत यादव कुनकुरी, संजय बेक जशपुर,दीपक मार्टिन बड़ा दुलदुला, पुरेन्द्र यादव बगीचा
नरेश यादव फरसाबहार, संतोष जाटवर पत्थलगांव, महेंद्र सिंह मनोरा से उपस्थित रहे

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा ने संकुल समन्यवक के प्रशिक्षण से पहले लिया बैठक बताया स्कूलों में बच्चो को घर से लेकर स्कूल आने तक उनकी शिक्षा उनके ब्यवहार उनके खेलकूद पे जिम्मेदारी से ध्यान दे ….