पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
विकासखण्ड शिक्षा अधिकरी द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही
विकासखण्ड पत्थलगांव अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक शालाओं के द्वारा शासन के महत्वूपुर्ण योजना राज्य छात्रवृत्ति 2026 अंतर्गत छात्रवृत्ति का कार्य नहीं किये गये शालाओं के प्रधान पाठकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गया था, परंतु संबंधित प्रधान पाठाकों के द्वारा न तो कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब दिया गया और न ही छात्रवृत्ति जैसे महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण किया गया इस संबंध में पत्थलगांव विकासखण्ड अंतर्गत 109 प्रधान पाठकों का माह जनवरी 2026 का वेतन कार्य पूर्ण होने तक रोका गया है। ज्ञात हो कि राज्य छात्रवृत्ति कार्य में विकासखण्ड पत्थलगांव में सिर्फ 35 प्रतिशत कार्य ही हुआ है। प्राथमिक स्तर एवं माध्यमिक स्तर दर्ज संख्या कम होने के बावजूद माह जुलाई 2025 से लेकर माह जनवरी 2026 तक बच्चों का खाता खुलवाने,आधार सिडिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य करने में प्रधान पाठकों के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है । जिससे विकासखण्ड की छवि भी धूमिल हो रही है। इस कारण विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्य के द्वारा वेतन रोकने की कठोर कार्यवाही की गई है।
स्कूलों के प्रधान पाठकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए शासन के महत्त्वपूर्ण योजनाओं को अमली जामा पहनाने की जिम्मेदारी से भागना ठीक बात नही है। यही कारण है कि 109 प्रधान पाठक जिन्होंने मिले दायित्व को पूर्ण करने में ज्यादा रुचि नही ली जिससे विवश होकर वेतन रोकने की कार्यवाही की गई है।
























