Advertisement Carousel

रात्रि गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया चेक….

सूरजपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

रात्रि गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया चेक

 

शनिवार 31 जनवरी 2026 के रात्रि में कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन व डीआईजी/एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने थाना विश्रामपुर एवं चौकी लटोरी क्षेत्र में अचानक रात्रि गश्त कर अधिकारी व जवानों को चेक किया।
डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने अधिकारी व जवानों को निर्देश दिए कि ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जवानों को सतर्कता बरतते हुए रात्रि गश्त करने तथा पुलिस कार्यो के प्रति उनकी सक्रियता का अवलोकन किया और रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को कहा कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, शिकायत या सूचना पर तत्काल त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए अपराध एवं दुघर्टनाओं की रोकथाम के लिए सक्रिय रहना सुनिश्चित करें। उन्होंने गश्त में तैनात जवानों का उत्साहवर्धन भी किया और कहा कि रात्रि में सक्रिय पुलिसिंग से ही अपराध पर अंकुश एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। सभी को अपनी-अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी एवं निष्ठा से निभाने के लिए प्रोत्साहित किया और जवानों की गुजारिशें भी पूछी।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….