Advertisement Carousel

सेंट जेवियर्स प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंदियाखार, पत्थलगांव में तीन दिवसीय स्काउट्स & गाइड्स का सफल शिविर आयोजन …..

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

सेंट जेवियर्स प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंदियाखार, पत्थलगांव में तीन दिवसीय स्काउट्स & गाइड्स का सफल शिविर आयोजन ।

स्काउट्स के जन्मदाता लॉर्ड बिडेन पॉवेल के जन्म दिवस के अवसर पर शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में हॉली क्रॉस हायर सेकेंडरी विद्यालय पत्थलगांव से साठ, प्रकाश हायर सेकेंडरी विद्यालय पत्थलगांव से चालीस और सेंट जेवियर्स प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंदियाखार, पत्थलगांव से एक सौ पचास  स्काउट्स, गाइड्स और कब बुलबुल शामिल हुए ।

शिविर का संचालन फादर महंत एक्का की अगवाई में की गई। पूरे शिविर में स्काउट्स और गाइड्स के सभी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिए गए। सभी प्रकार के कामों को पूरा करने के लिए तैयार रहना और अनुशासन में रहना, समाज और देश हित के लिए सेवा काम करना, प्रकृति प्रेमी बनकर जीवन जीना, दैनिक जीवन में काम आने वाले चीजों का सदुपयोग करना इत्यादि।

शिविर समापन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें स्काउट्स, गाइड्स और कब बुलबुल के द्वारा आकर्षक देश भक्ति गीत, कविता और नाच प्रस्तुत किए गए। जोख़िम भरे पिरामिड सबका मन मोह लिया। सुंदर टेंट सजाया गया था।

इस अवसर पर प्राचार्या सिस्टर पुष्पा एक्का, धनुराम यादव, नित्यानंद यादव, नीलांबर यादव, मुकेश यादव, फादर प्रीतम प्रकाश पन्ना, सर सचित जैतुन और अभिभावक मौजूद रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंट जेवियर्स प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंदियाखार, पत्थलगांव स्टाफ और बच्चों का विशेष योगदान रहा।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…