Advertisement Carousel

नीरज फाउंडेशन स्कूल में नीरज फाउंडेशन स्कूल की नींव रखने वाले नीरज बाजपेयी पहुँचे बच्चो के पालकों से मिलकर जाना स्कूल का हाल…

 

पत्थलगांव के नीरज फाउंडेशन स्कूल में नीरज फाउंडेशन स्कूल की नींव रखने वाले नीरज बाजपेयी पहुँचे

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

नीरज फाउंडेशन स्कूल के फाउंडर नीरज बाजपेयी पत्थलगांव के निरज फाउंडेशन स्कूल पहुच कर स्कूल के गतिविधियों से हुए अवगत इस दौरान स्कूल के बच्चो के पालकों से अलग अलग चर्चा कर स्कूल के पढ़ाई से लेकर अन्य समस्त स्कूली गतिविधियों पे चर्चा किया स्कूल आये पालकों ने अपने सवालों से उन्हें अवगत कराया आज नीरज फाउंडेशन स्कूल पत्थलगांव को खुले पूरे 3 वर्ष हो चुके है इन तीन वर्षों में स्कूल के डायरेक्टर सन्नी भाटिया और श्री मति हरनिस कौर भाटिया की तारीफ करते हुए नीरज बाजपेयी ने कहा कि शहर के बीच मे मौजूद जगह पे बहुत ही अच्छी तरह से स्कूल को मेनेजकीय गया है व्यवस्थाएं अच्छी बनाई गई है। आगे चलकर इस स्कूल को सीबीएसई स्कूल बनना है जिसके लिए तय मापदंडों का पालन करना बेहद जरूरी है। जिसमे डेढ़ एकड़ का प्लाट होना मुख्य बात है। जो शहर के बीच मे मिल पाना काफी मुश्किल है। इसलिए थोड़ा शहर से अगल बगल में जगह देख कर ले जिससे आगे चलकर स्कूल का बड़ा स्वरूप से लेकर समस्त स्कूली गतिविधियों शामिल हो संके इस तरफ काम हो रहा है।

मात्र 3 वर्ष में 250 प्लस स्कूली बच्चो का होना ये साबित करता है। की स्कूल छात्रों को अच्छी तरह से पढ़ाते हुए आगे बढ़ रहे है। मैंने आज से 23 वर्ष पहले राजनन्दगाँव से शुरू किया हुवा स्कूल विशाल बन चुका है। लगभग 8 हजार बच्चे हमारे स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर रहे है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने स्कूल के बच्चो को अच्छी शिक्षा देने के साथ उन्हें अच्छे संस्कार भी दे जिससे वे कल बड़े होकर नेक इंसान बने खूब नाम कमाए और जीवन पथ में आगे बढ़ते रहे स्कूली बच्चो को पढ़ाई के साथ अपने संस्कृति को जानना बेहद जरूरी है। अपने माता पिता की बात अवश्य माने सभी पालकों का कर्तब्य है। कि बच्चो को पढ़ाई के साथ सामाजिक रीति रिवाज हमारी संस्कृति से उन्हें लगातार अवगत कराते रहे।

नीरज फाउंडेशन स्कूल के डायरेक्टर सन्नी भाटिया और हरनिस कौर  के स्कुल के प्रति समर्पण को देख कर बहुत अच्छा लगता है इसी तरह समर्पित होकर  स्कूल में बच्चो की पढ़ाई , खेलकूद में विशेष ध्यान देना बड़ी बात है तभी स्कूल आगे चलकर बड़ा बनता है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

वर्षों का इंतजार खत्म, दाराखरिका में ट्रांसफार्मर लगा—ग्रामीणों में खुशी की लहर, सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार…..