कृषि विभाग के द्वारा उर्वरक दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जगरनाथ कृषि केंद्र सरईटोला द्वारा स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर का संधारण नहीं करने एवं श्वेता गुप्ता कृषि केंद्र गंझियाडीह के द्वारा स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर का संधारण नहीं करने, डीएपी की खुली बोरी में अन्य खाद मिलने एवं गोदाम में अनियमितता पाए जाने के कारण एसडीओ कृषि पत्थलगांव द्वारा उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के तहत नोटिस जारी कर 7 दिवस में जवाब मांगा गया है।

जवाब नहीं मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही में कृषि विभाग से आर के पैंकरा एसडीओ कृषि पत्थलगांव, नंदेराम भगत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी फरसाबहार, देवकांत अज़गल्ले उर्वरक निरीक्षक फरसाबहार शामिल रहे।
























