Advertisement Carousel

जुए फड़ पर कोतवाली पुलिस का सर्जिकल एक्शन, 05 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार….

धमतरी ✍️जितेन्द्र गुप्ता

सिहावा चौक धमतरी के जुए फड़ पर कोतवाली पुलिस का सर्जिकल एक्शन, 05 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार

हजारों के दांव पर चल रहा था जुआ, मोबाइल व मोटर साइकिल सहित 83 रूपये हजार से अधिक की संपत्ति जब्त

जुआ-सट्टा पर धमतरी पुलिस का लगातार करारा प्रहार, अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अभियान जारी*

धमतरी पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक धमतरी के स्पष्ट निर्देश हैं कि ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सिहावा चौक स्थित पुराने ट्रक यूनियन ऑफिस के पास कुछ व्यक्ति रूपये-पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर उपस्थित 05 जुआरी ताश के पत्तों से “काट पत्ती” नामक जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।
कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से 05 नग मोबाइल (कीमती लगभग 10,000/- रुपये), 05 नग मोटर सायकल (कीमती लगभग 70,000/- रुपये), नगदी रकम 3,216/- रुपये एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया गया।
जप्त संपत्ति की कुल कीमत 83,216/- रुपये आंकी गई है।
जुआरियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।

▪️*जुआरियों का विवरण*-
*(01)* लक्की सिंग भुराणी, पिता बलजीत सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा धमतरी
*(02)* पवन साहू, पिता श्यामलाल साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा धमतरी
*(03)* आरिन वर्मा उर्फ कोमल वर्मा, पिता गिरवर वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी जालमपुर वार्ड धमतरी
*(04)* शेख आसिफ, पिता शेख यूसुफ, उम्र 52 वर्ष, निवासी रिसाईपारा धमतरी
*(05)* अफसर खान, पिता स्व. मोहम्मद अकबर खान, उम्र 54 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा, धमतरी

धमतरी पुलिस की अपील:
जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि ऐसे किसी भी अवैध कृत्य की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में पंजीयन सुधारों से आम नागरिकों का जीवन हो रहा आसान….

ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, सामुदायिक भवन निर्माण से सांस्कृतिक ,सामाजिक कार्यक्रमों के लिए हुई सुविधाजनक मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के विधायक मद से 10 लाख की लागत से बनी सामुदायिक भवन, ग्रामीणों ने जताया आभार…

पी एम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय पत्थलगांव की प्रतिभावान छात्रा गरिमा यादव ने नन्हे सितारे जिला स्तरीय इंग्लिश स्पोकन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पत्थलगांव क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है….