सरगुजा✍️जितेन्द्र गुप्ता
सुशील कुमार मिश्र ने रचा इतिहास,आल इंडिया फिडे रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट जीता बेस्ट सरगुजा का खिताब

सीमा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऑल इंडिया फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता सरगुजा जो बीते चार दिनों से देश भर से आये प्रतिभागियों ने अपने खेल का हुनर दिखाया जिसमे शिक्षा विभाग में शैक्षिक समन्वयक आदर्शनगर,सीतापुर के पद पर पदस्थ सुशील कुमार मिश्र ने 4 दिन तक चले 8 चक्र के रोमांचक मुकाबले में 6 गेम जीत कर नान रेटेड वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर सरगुजा जिला चैम्पियन प्रथम पुरुष्कार का खिताब अपने नाम किया है। सीतापुर जैसे छोटे शहर में शतरंज में अपनी बादशाहत कायम किया है।
पोलटेक्निक कालेज सरगुजा में आयोजित गरिमामय समापन समारोह में मुख्य अतिथि सरगुजा महाराज व छग शासन के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस बाबा द्वारा बेस्ट सरगुजा के ट्राफी व पुरुष्कार राशि प्रदान किया गया । इससे पूर्व भी सुशील कुमार मिश्र मार्च 2023 में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज शतरंज टूर्नामेंट में छग राज्य की छह सदस्यीय टीम में राज्य स्तर पर चयनित होकर भुनेश्वर(उड़ीसा) में आयोजित नेशनल टूर्नामेंट में छग राज्य का प्रतिनिधित्व किया है।
ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के निर्देशन एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के मार्गदर्शन में अंबिकापुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में सँगमा राहुल और महिन्दरकर इंदजीत ने अपने आखरी मैच को ड्रा खेल कर समाप्त किया जिससे इस टुन्नामेन्ट मे दोनों खिलाड़ी सयुक्त रूप से विजेता बने काफी वर्षो के बाद हुए इस टुन्नामेन्ट के आयोजन करने में आयोजन समिति ने खूब मेहनत किया जिसमें मुख्य रूप से शतरंज के आर्बिटरो का अहम रोल होता हैं जो पूरे मैच के दौरान अपनी निगाहे खिलाड़ियों पे बराबर रहती है।

देश के विभिन्न राज्यों से 302 खिलाड़ियों ने भाग लिया , जिनमें 244 पुरुष एवं 57 महिला खिलाड़ी शामिल हुए, इस प्रतियोगिता में भारत के कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थिति देकर इसे रोमांचक बना दिया,प्रतियोगिता में दो लाख रुपए पुरस्कार राशि के अलावा ट्राफी, मोमेंटो प्रदान किए गया।
शतरंज प्रतियोगिता को सफल बनाने मे सभी ऑर्बिटर ने मुख्य रोल अदा की है। इस तरह के आयोजन लगातार होने से शतरंज के प्रति लोगो का झुकाव बढेगा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य से भी बड़े शतरंज के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पे अपना नाम रोशन करने में सफल होंगे।
























