भाजपा स्थापना दिवस पर कुनकुरी में लहराया पार्टी का ध्वज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल….
कुनकुरी✍️जितेन्द्र गुप्ता
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कुनकुरी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी का ध्वज फहराया और उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में भाजपा के मूल सिद्धांतों, राष्ट्र सेवा और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी हमेशा जनकल्याण और देशहित के लिए समर्पित रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम जनता की सेवा में निरंतर लगे रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण का माहौल देखने को मिला।

























