पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
जगदेव राम उरांव स्मृति भवन एवं कल्याण आश्रम प्राथमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण सम्पन्न
पत्थलगांव। जिला जशपुर के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिकनीपानी में श्रद्धेय जगदेव राम उरांव स्मृति भवन अंतर्गत कल्याण आश्रम प्राथमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का लोकार्पण कल्याण आश्रम राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य रामबाबू सिंघल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर योगेश बापट (राष्ट्रीय महामंत्री , अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम) की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें गोमती साय (विधायक, पत्थलगांव विधानसभा एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण) मुख्य रूप से शामिल हुईं। साथ ही बलराम भगत (जिला अध्यक्ष, कल्याण आश्रम जशपुर) पुरषोत्तम सिंह ठाकुर, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भवन क्षेत्र में शिक्षा एवं सामाजिक विकास को नई दिशा देने का कार्य करेगा। कार्यक्रम में अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे प्रयासों को सराहनीय बताया।

























