पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
किलकिला के पावन धरा में पत्थलगांव का रौनियार समाज ने बड़े ही धूमधाम से मनाया महर्षि कश्यप जयंती

रविवार की सुबह से ही ही रौनियार समाज के ने परिवार के साथ मिलकर किलकिला के पावन धाम भगवान भोलेनाथ किलकेलेश्वर धाम पहुचे सुबह 9 बजे से महर्षि कश्यप जयंती का विधिवत कार्यक्रम को शुरू किया गया जहां सर्वप्रथम महर्षि कश्यप की फोटो पे फूल माला पहना कर अगरबत्ती दिखा कर पूजन किया गया जहां महर्षि कश्यप की आरती गाई गई। ततपश्चात रविवार 5 अप्रैल कश्यप जयंती की शुरुआत की गई सबसे पहले किलकिलेश्वर मन्दिर में विराजमान श्री कपिल मुनि को मुखिया अरुण गुप्ता ,संरक्षक शिव शंकर गुप्ता, मदन गुप्ता, विजय गुप्ता ने जाकर सम्मान किया एवं रविवार को आयोजित कार्यक्रम के बारे में बताया।

रौनियार समाज के आये परिवार जनों को जलपान ग्रहण करवाया गया और फिर महर्षि कश्यप जयंती के अन्य कार्यक्रम को शुरू किया गया जिसमें बच्चो से लेकर महिलाओं एवं पुरुष वर्ग ने बारी बारी से खुलकूद में भाग लिया

महर्षि कश्यप मुनि के फ्लेक्स के पास काफी लोग सेल्फी लेते दिखे जो सामाजिक भाई चारे और समाज के लिए एक तरह से ऊर्जा का संचार करने जैसा था।

लगभग 11 बजे पत्थलगांव रौनियार समाज के रौनियार परिवार के लोगो का गमछा पहना कर महिलाओं को स्टाल देकर सम्मान किया जिससे समाज का हर ब्यक्ति बहुत ज्यादा खुश दिखा समाज के लोग जब एक जगह एक मंच में पूरे परिवार के साथ मिलते है। आनन्द बहुत बढ़ जाता है। यही वो समय होता है। जब पूरे समाज के लोग एक दूसरे से अच्छी तरह मिल पाते है। जहां आज के दौर में पूरी तरह जिंदगी सभी की भागम भाग वाली है। किसी के पास ही समय नही है। पर जब भी मौका मीले और खास कर समाज के बीच तो उन समय का जम कर आनंद उठाना ही चाहिए और यही किया पत्थलगांव का रौनियार समाज ने और जम कर भरपूर आनन्द उठाया। लगातार सुबह से मैं रौनियार हु रौनियार कहलाता हु जैसे गीतों से पूरा मन्दिर प्रांगण गुंजायमान था सभी बच्चे से लेकर महिलाये ताली बजा कर सभी का हौशला बढा रहे थे।

12 बजे से किये गए खेलो जिसमे छोटे बच्चो सहित महिलाओं, पुरुषों ने भी विविध प्रकार के आयोजित खेलो में भाग लिया जिसमे बच्चो से लेकर सभी वर्ग की महिलाओ सहित पुरुषो ने भी भाग लिया। कुर्शी दौड़, से लेकर टेबल में रखे गिलास को टेनिस बाल से मार कर गिराने जैसे कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओ ने जम कर लुफ्त उठाया इसी तरह हाथ बांध कर चॉकलेट खाना, एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गए वही जितने वाले को पहला दूसरा और तीसरे आये लोगो को पत्थलगांव रौनियार समाज ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया

सभी जीते बच्चो से लेकर पुरुष और महिलाओ का मनोबल बढाया शाम के चार बजे पत्थलगांव रौनियार समाज कार्यक्रम का समापन किया गया। जहां रौनियार समाज का युवा वर्ग बहुत ज्यादा आगे रह कर इस जल्दबाजी और कम समय मे आयोजित किये गए महर्षि कश्यप जयंती समारोह की बेहतरीन ढंग से मनाने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वो समाज के लिए किसी गौरव से कम नही है। आप ये कह सकते है। की पत्थलगांव रौनियार समाज बीते एक हफ्ते से बैठक कर महर्षि कश्यप जयंती को रविवार 5 अप्रैल को मनाने का निर्णय लिया था और समाज का युवा वर्ग उसे पूरी तरह सफल बना कर समाज का गौरव बढ़ाया पत्थलगांव बस स्टैंड चौक को महर्षि कश्यप एवं भारत के अंतिम प्रशासक हेमचन्द विक्रमादित्य के फोटो लगाकर फूल लगाकर सजाया गया जो देखने लायक है।

इस पूरे कार्यक्रम में पत्थलगांव रौनियार समाज के हर ब्यक्ति ने कदम कदम से मिलाकर कार्य करते हुए कार्य को सफल बनाया

























